फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governor Anandiben Patel visited Sangam, worshiped

आनंदीबेन ने किया संगम, हनुमान, अक्षयवट दर्शन

Tue, 12 Nov 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel visited Sangam, worshiped
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने
विज्ञापन

किया संगम का दर्शन, पूजन
लेटे हनुमान और अक्षयवट का भी दर्शन-पूजन
प्रयागराज। प्रयागराज यात्रा के दौरान सोमवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संगम के दर्शन, पूजन किए। इसी क्रम में त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी सहित अक्षयवट का भी दर्शन-पूजन किया। गाड़ियों के काफिले के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल किले के करीब वीआईपी घाट पहुंची। यहां से स्टीमर से वह संगम पहुंची जहां स्वयं पर गंगा जल छिड़ककर और आचमन करके शुद्ध होने के बाद उन्होंने संगम पूजन किया। काली मछली निशान वाले तीर्थपुरोहित दीपू मिश्रा ने स्टीमर के करीब तीर्थपुरोहितों वाली चंदन-रोली नाव पर मंत्रोच्चार के बीच उन्हें संगम का पंचोपचार पूजन कराया। बाद में राज्यपाल ने संगम की आरती भी उतारी। पूजन के बाद उन्होंने दक्षिणा दी। वहीं तीर्थपुरोहित दीपू मिश्रा ने उन्हें माघमेले में त्रिवेणी आरती में आने के लिए आमंत्रित किया। तीर्थपुरोहित प्रदीप पांडेय पूजन में सहयोगी रहे। इस दौरान वीआईपी घाट से संगम जाते और लौटते वक्त उन्होंने साइबेरियन पक्षियों को दाना भी चुगाया।
लेटे हुए हनुमान और अक्षयवट के दर्शन, पूजन भी
संगम से वापसी के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सीधे लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पहुंचीं। मंदिर के व्यवस्थापक योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। फिर मंत्रोच्चार के बीच लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन, पूजन कराया और भोग लगवाया।
विज्ञापन

पूजन के बाद मंदिर के स्वागत कक्ष में स्वामी आनंद गिरि ने उन्हें लेटे हुए हनुमान जी का चित्र और प्रसाद भेंट किया। साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से मोबाइल पर बात कराई। महंत नरेंद्र गिरि ने प्रयागराज आगमन पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। यहां के बाद उन्होंने अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। स्वामी आनंद गिरि ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान भी वह आई थीं लेकिन तब लेटे हनुमान के दर्शन के लिए नहीं आ सकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed