{"_id":"5e78f8188ebc3e76876a2009","slug":"government-transactions-in-banks-also-exempted-in-view-of-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च को देखते हुए बैंकों में सरकारी लेनदेन की भी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च को देखते हुए बैंकों में सरकारी लेनदेन की भी छूट
Mon, 23 Mar 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
BANK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में घोषित लॉकडाउन के बीच बैंकों की सेवाएं भी सीमित कर दी गईं हैं। बैंकों में कैश लेनदेन समेत कुल चार सेवाएं ही दी जाएंगी। इसमें आरटीजीएस, नेफ्ट जैसी सेवाएं भी शामिल हैं, जिनके माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। मार्च का आखिरी सप्ताह होने की वजह से सरकारी लेनदेन सुचारु रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
लॉकडालन की घोषणा के बाद बैंकों की कार्य अवधि में भी बदलाव किया गया है। एसबीआई में पहले ही सिर्फ कैश लेनदेन, चेक क्लीयरिंग जैसी अनिवार्य सेवाएं देने की व्यवस्था लागू हो चुकी हैं। भारतीय बैंक संघ की ओर से जारी गाइडलाइन जारी होने के बाद अन्य बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके अलावा सभी सेवाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
इसकी वजह से सोमवार को बैंक शाखाओं में पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस होना पड़ा। इसी क्रम में करीब सभी बैंकों में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए वर्क टू होम की व्यवस्था भी लागू की गई है। इसके तहत 50-50 प्रतिशत कर्मचारियों को एक-एक दिन के अंतराल पर बुलाने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी समेत कई बैंकों में दिन में 10 से दो बजे के बीच ही शाखाएं खोलने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई।