{"_id":"57152a394f1c1b4d6d8b46e3","slug":"government-spending-was-wandering-mother-of-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खर्च पर घूम रहीं कमिश्नर की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खर्च पर घूम रहीं कमिश्नर की मां
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च को शराब भी काफी सस्ती थी। इस वजह से भी शहर में वीरवार को कई जगहों पर शराबियों को हुड़दंग मचाते हुए देखा जा सकता था।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी धन का दुरुपयोग करने में जिला प्रशासन के अफसर माहिर हैं। मेरठ के कमिश्नर आलोक सिन्हा की मां सोमवार सुबह इलाहाबाद पहुंची तो उन्हें स्टेशन पर रिसीव करने से लेकर संगम नगरी की सैर कराने और मेरठ वापसी पर ट्रेन में बैठाने के लिए दो अफसरों की लिखापढ़ी में ड्यूटी लगा दी गई। उन्हें सैर कराने के लिए कार का इंतजाम भी सरकारी खर्च पर किया गया। जिन दो अफसरों की इस निजी दौरे में ड्यूटी लगाई गई, वह सोमवार को पूरे दिन सरकारी ड्यूटी से नदारद रहे। निजी ड्यूटी पर होने के बावजूद उन्हें सरकार से वेतन मिलेगा।
मेरठ के कमिश्नर की मां सोमवार सुबह संगम एक्सप्रेस से इलाहाबाद पहुंचीं। उनके इलाहाबाद आने से पहले एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता ने स्टेशन से उन्हें रिसीव करने और संगम नगरी की सैर कराने के लिए लिखापढ़ी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय और नायब तहसीलदार सोरांव कल्पना सिंह चौहान की ड्यूटी लगाई। कमिश्नर की मां को यहां सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम में ठहराया गया है। एडीएम सिटी की ओर से इस निजी दौरे के लिए ड्यूटी पर लगाए गए दोनों अफसरों को 16 अप्रैल को पत्र जारी कर कहा गया है कि मेरठ के कमिश्नर की मां 18 अप्रैल को सुबह सवा आठ बजे संगम एक्सप्रेस से इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेंगी और होटल कान्हा श्याम में रुकेंगी। 19 अप्रैल को शाम पांच बजे संगम एक्सप्रेस से मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस दौरान वह इलाहाबाद में संगम एवं अन्य स्थानों का भ्रमण करेंगी। इसके लिए एडीएम सिटी कार्यालय की ओर से इनोवा गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। दोनों अफसरों को निर्देश जारी किए गए कि 18 अप्रैल को सुबह साढ़े छह बजे एडीएम सिटी कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई कार लेकर स्टेशन जाएं। वहां कमिश्नर की मां को रिसीव कर होटल पहुंचाएं। स्थानीय भ्रमण कार्यक्रम एवं संगम दर्शन के दौरान भी दोनों अफसर उनके साथ रहकर अपेक्षित प्रबंध सुनिश्चित करें। सोमवार को दोनों अफसर दिनभर यही करते रहे। सिर्फ इतना ही नहीं। संगम पर मोटर बोट इंतजाम कराने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी माघ मेला को सौंपी गई। साथ ही अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए माघ मेला के स्टोर कीपर देवराज मिश्र की ड्यूटी लगाई गई। एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता ने अफसरों की ड्यूटी लगाने और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की बात से इनकार तो नहीं किया लेकिन इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया।