{"_id":"5b1985544f1c1bf16e8b6bd2","slug":"government-not-displeased-with-disadvantage-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नहीं, वंचितों को हक न मिलने से नाराजगी : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार नहीं, वंचितों को हक न मिलने से नाराजगी : राजभर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों और अनुसूचित जाति के लोगों को योजनाओं का लाभ न मिलने का मुद्दा एक बार फिर उठाया है। बृहस्पतिवार को दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में आए मंत्री ने कहा कि सरकार से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है, वह सरकार का हिस्सा हैं लेकिन पात्रों को उनका हक नहीं मिल रहा। योजनाओं का लाभ सही लोगों को मिले इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मीडिया से वार्ता में ओमप्रकाश का कहना था कि पात्रों के अंत्योदय तथा अन्य कार्ड नहीं बन रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए भी गरीब और अनुसूचित जाति के लोग भटक रहे हैं। यही हाल अन्य योजनाओं का है। इन योजनाओं में गड़बड़ी की भी शिकायतें हैं। इसे दूर किया जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की भागीदारी तथा भूमिका के सवाल को वह टाल गए। उनका कहना था कि अभी चुनाव में बहुत समय है। मंत्री ने विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया। उनका कहना था कि दिव्यांगों को बढ़े आरक्षण का लाभ तीन-चार महीने में मिलने लगेगा।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से प्रयाग संगीत समिति में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में 480 दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए। इनमें से 42 को सिलाई मशीन के रूप में सपना पूरा करने का सौगात भी मिली। दिव्यांगों को जुलाई से ट्राली लगी ट्राईसाइकिल भी मिलेंगी। इतना ही नहीं दिव्यांगोें के रिक्त पदों पर भर्ती भी जल्द की जाएगी। दिव्यांगों को उपकरण वितरित करने के बाद विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि ट्राली लगीं ट्राईसाइकिल के लिए केंद्र सरकार से वार्ता हो चुकी है। आठ हजार ट्राईसाइकिल वितरित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बढ़े आरक्षण का लाभ जल्द मिलेगा। आरक्षण के अनुसार भर्ती न करने वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मंत्री ने बताया कि जन्म से मूक-बधिर दिव्यांगों के कान में मशीन इंप्लांट करने की प्रक्रिया शुरू है। चीन के विशेषज्ञों की टीम ने इस पर छह लाख रुपये खर्च की बात कही है। इसकी व्यवस्था सरकार करेगी। राजभर ने बताया कि किसानों की तर्ज पर दिव्यांगों का कर्ज माफ करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
कार्यक्रम में 297 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और 100 को बैसाखी दी गईं। 42 लाभार्थियों को सिलाई मशीन दी गईं। इनके अलावा 24 को कान की मशीन, दो ब्लाइंड तथा 15 को स्मार्ट केन वितरित हुए। इसके बाद मंत्री कौडिहार पहुंचे और विभाग के ममता विद्यालय का उद्घाटन किया। वहां पौधरोपण अभियान भी चला। उप निदेशक विनिता यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विपिन उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सीआरओ गोरेलाल शुक्ला, डीडीओ प्रदीप सिंह, एनटीपीसी मेजा के जीएम रमेश खरे, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
उपकरण वितरण समारोह में दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। जार्जटाउन स्थित मूक-बधिर स्कूल की छात्राओं ने प्रार्थना पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी तो बचपन डे स्कूल की बच्चियों ने स्कूल चलो का संदेश दिया। एक अन्य प्रस्तुति ने भी लोगाें को प्रभावित किया।