फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: Recruitment will be done on 990 posts of clerk-stenographer in Education Department

सरकारी नौकरी : शिक्षा विभाग में लिपिक-आशुलिपिक के 990 पदों पर होगी भर्ती, बेसिक शिक्षा ने आयोग को भेजा अधियाचन

Thu, 22 Aug 2024 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों, डीआईओएस कार्यालयों, राजकीय इंटर कालेजों और बीएसए कार्यालयों में कनिष्ठ सहायक के 3197 पद सृजित हैं। इन पदों के सापेक्ष प्रदेश भर में 1682 पद भरे और 1515 खाली हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 875 पदों का अधियाचन बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैयार हो गया है।

विज्ञापन
Government Jobs: Recruitment will be done on 990 posts of clerk-stenographer in Education Department
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में लिपिक (कनिष्ठ सहायक) और आशुलिपिक के 990 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से आयोग को ऑनलाइन अधियाचन भेज दिया गया है। इसी के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के 34 पदों पर भी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आने वाले महीनों में आयोग से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों, डीआईओएस कार्यालयों, राजकीय इंटर कालेजों और बीएसए कार्यालयों में कनिष्ठ सहायक के 3197 पद सृजित हैं। इन पदों के सापेक्ष प्रदेश भर में 1682 पद भरे और 1515 खाली हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 875 पदों का अधियाचन बेसिक शिक्षा निदेशालय में तैयार हो गया है। ऐसे ही प्रदेशभर में आशुलिपिक के 163 पद सृजित हैं।

विज्ञापन

उसमें से 22 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं और 141 रिक्त हैं। रिक्त पदों के सापेक्ष 115 पदों का अधियाचन तैयार हो गया है। इन पदों का अधियाचन अपर निदेशक बेसिक कामता राम पाल ने आयोग को ऑनलाइन भेज दिया है। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) से होगी। इसके अलावा प्रदेश में बीईओ के 1031 पद सृजित हैं। उसके सापेक्ष 997 पद भरे और 34 रिक्त हैं। इन रिक्त पदों का ऑनलाइन अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed