Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Job: UPPSC has initiated the recruitment process for 25 posts, including the position of Sports Off

सरकारी नौकरी : यूपीपीएससी ने शुरू की 25 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, क्रीड़ाधिकारी समेत कई पद हैं शामिल

Wed, 04 Nov 2026 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Nov 2026 09:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वास्तुविद नियोजक, क्रीड़ाधिकारी और प्रोग्रामर श्रेणी-2 परीक्षा-2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल 25 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन चार नवंबर से शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Government Job: UPPSC has initiated the recruitment process for 25 posts, including the position of Sports Off
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक वास्तुविद नियोजक, क्रीड़ाधिकारी और प्रोग्रामर श्रेणी-2 परीक्षा-2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल 25 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन चार नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। इनमें सहायक वास्तुविद नियोजक के आठ पद हैं। क्रीड़ाधिकारी के 16 पद और प्रोग्रामर श्रेणी-2 का एक पद है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन जमा करने और परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। आवेदन में सुधार या संशोधन 11 दिसंबर तक किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2026 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed