फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government job: SSC will conduct 15 recruitment exams in a year, exam calendar released from April 2022 to June 2023

सरकारी नौकरी : एसएससी एक साल में कराएगा 15 भर्ती परीक्षाएं, अप्रैल 2022 से जून 2023 तक का परीक्षा कैलेंडर जारी 

Fri, 17 Dec 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 10:34 PM IST
सार

सीजीएलई-2021 में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2022 होगी, जबकि परीक्षा अप्रैल 2022 में प्रस्तावित है। इसके बाद एक फरवरी 2022 कंबाइंड हायर सेकेंड्री (10+2) लेवल परीक्षा 2021 का विज्ञापन एक फरवरी 2022 को जारी होगा।

विज्ञापन
Government job: SSC will conduct 15 recruitment exams in a year, exam calendar released from April 2022 to June 2023
SSC CGL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एक साल में 15 भर्ती परीक्षाएं आयोजि कराएगा। शुक्रवार को एसएससी ने अप्रैल 2022 से जून 2023 तक का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैलेंडर की पहली भर्ती कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (सीजीएलई) 2021 का विज्ञापन 23 दिसंबर को जारी होगा। सीजीएलई-2021 में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2022 होगी, जबकि परीक्षा अप्रैल 2022 में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


इसके बाद एक फरवरी 2022 कंबाइंड हायर सेकेंड्री (10+2) लेवल परीक्षा 2021 का विज्ञापन एक फरवरी 2022 को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 07 मार्च 22 होगी, जबकि परीक्षा मई 2022 में होगी। मल्टी टास्किंग (नॉन टेकभनीकल)स्टॉफ परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 मार्च को जारी होगा, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल होगी। परीक्षा जून 2022 में प्रस्तावित है। सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2022 का विज्ञापन 10 मई को जारी होगा।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के लिए 17 मई को जारी होगा आवेदन
आवेदन की अंतिम तिथि नौ जून रहेगी, जबकि परीक्षा जुलाई 2022 में होगी। रिक्रूटमेंट ऑफ हेड कांस्टेबल(मिनिस्टीरियल) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का आवेदन 17 मई को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून होगी। परीक्षा सितंबर 2022 में प्रस्तावित है। रिक्रूटमेंट ऑफ कांस्टेबल (ड्राइवर) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन 27 जून को जारी किया जाएगा।

इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई होगी, जबकि परीक्षा अक्तूबर 2022 में प्रस्तावित है। रिक्रूटमेंट ऑफ हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/ टीपीओ) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन चार जुलाई को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि तीन अगस्त होगी। परीक्षा नवंबर 2022 में होगी। उपनिरीक्षक दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2021 का विज्ञापन का विज्ञापन 14 अगस्त को जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर रहेगी।

ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए 22 अगस्त को आएगा विज्ञापन
परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का विज्ञापन  22 अगस्त को जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर रहेगी। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी। साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का विज्ञापन 29 अगस्त को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर होगी, जबकि परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित है।

रिक्रूटमेंट ऑफ एमटीएस (सिविलियन) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन 11अक्तूबर को आएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी, जबकि परीक्षा फरवरी 2023 में होगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटीटी सर्वेयिंग एंड कांट्रैक्ट्स) परीक्षा 2021 का विज्ञापन 28 नवंबर को जारी होगी। विज्ञापन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर रहेगी, परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित है।

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2021 का विज्ञापन पांच दिसंबर को जारी होगा। फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 रहेगी, जबकि परीक्षा अप्रैल 2023 में प्रस्तावित है। रिक्रूटमेंट ऑफ कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) महिला/ पुरूष दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 का विज्ञापन 09 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2023 रहेगी। परीक्षा मई 2023 में प्रस्तावित है। कांस्टेबल (जीडी) सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्सेस(सीएपीएफएस), एनआईए, एसएसएफ एंड राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा 2022 का विज्ञापन 22 फरवरी 2023 को जारी होगा, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 रहेगी। इसकी परीक्षा जून 2023 में प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed