Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Job: RRB increases vacancies; JE recruitment to now cover 4,487 posts

सरकारी नौकरी : आरआरबी ने बढ़ाई रिक्तियां, अब 4,487 पदों पर होगी जेई भर्ती

Thu, 05 Nov 2026 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 07:31 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती में रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। कुल पदों की संख्या 4,029 से बढ़ाकर अब 4,487 कर दी गई है, यानी 458 नए पद जोड़े गए हैं।

विज्ञापन
Government Job: RRB increases vacancies; JE recruitment to now cover 4,487 posts
रेलवे बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती में रिक्तियों की संख्या में इजाफा किया है। कुल पदों की संख्या 4,029 से बढ़ाकर अब 4,487 कर दी गई है, यानी 458 नए पद जोड़े गए हैं। इससे पहले भी पदों में संशोधन किया गया था जब विज्ञापन के 3,993 पदों में 36 नए पद जुड़ने से संख्या 4,029 हुई थी।

विज्ञापन


यह बढ़ोतरी प्रयागराज, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, कोलकाता, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, मुंबई और सिलीगुड़ी समेत अन्य बोर्डों के अंतर्गत की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य बोर्डों की रिक्तियों और भर्ती के बाकी नियम व शर्तें यथावत रहेंगी। बता दें आरआरबी ने 13 अगस्त को केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 4/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के पदों पर भर्ती निकाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed