फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government job: Big relief to 4.85 lakh candidates of Railway Group D

सरकारी नौकरी : रेलवे ग्रुप डी के 4.85 लाख परीक्षार्थियों को बड़ी राहत

Thu, 09 Dec 2021 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 09:30 PM IST
सार

फार्म में त्रुटि की वजह से रेलवे ने रिजेक्ट कर दिए थे आवेदन, अब गलती सुधारने का मौका 15 दिसंबर से। रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाएं 23 फरवरी से, 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने कर रखे हैं आवेदन।

विज्ञापन
Government job: Big relief to 4.85 lakh candidates of Railway Group D
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जिन 4.85 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे, उन्हें अब अपनी गलती सुधारने का एक और मौका दिया जा रहा है। 15 दिसंबर से ऐसे अभ्यर्थी रेलवे की वेबसाइट पर फिर से आवेदन कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि भी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। यह परीक्षा 23 फरवरी से हो सकती है। 

विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत देश भर में ग्रुप डी से जुड़ी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। तब 1.15 करोड़ आवेदन देश भर से आए। हालांकि इस दौरान तमाम अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि इनवैलिड होने की वजह से चार लाख 85 हजार 607 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। इसे लेकर संबंधित अभ्यर्थी अलग-अलग तरीके से आंदोलन कर रहे थे। वहीं ट्विटर आदि के माध्यम से तमाम अभ्यर्थी ग्रुप डी परीक्षा की तिथि घोषित करने की भी मांग लगातार कर रहे थे। जीएम एनसीआर और डीआरएम प्रयागराज को इसके लिए पत्र भी भेजा गया। 

विज्ञापन

अब इन अभ्यर्थियों को रेलवे अब एक और मौका देने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 15 से 26 दिसंबर तक आरआरबी प्रयागराज समेत अपने-अपने जोन की सभी आरआरबी की वेबसाइट के माध्यम से लाइव मॉडिफिकेशन लिंक के जरिये अपनी फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड कर सकेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा बताते हैं कि ग्रुप डी की रिक्तियों से संबंधित होने वाली परीक्षा की संभावित तिथि 23 फरवरी 2022 है। कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) यह परीक्षा कई चरणों में होगी। परीक्षा का शहर एवं तिथि की जानकारी के लिए लिंक, भर्ती बोर्डों की वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षा तिथि से 04 दिन पूर्व ई-काल लेटर अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed