{"_id":"6ab984edc07c3315d30876fd","slug":"government-is-snatching-away-the-rights-of-the-poor-by-providing-five-kilos-of-ration-mp-ujjwal-allahabad-news-c-407-1-nan1015-20814-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो राशन देकर गरीबों का हक को छीन रही सरकार : सांसद उज्ज्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो राशन देकर गरीबों का हक को छीन रही सरकार : सांसद उज्ज्वल
Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
करछना के कटका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह।
रेवती रमण सिंह विचार मंच की ओर से रविवार को कटका गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह रहे।
सांसद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में हर तरफ बेरोजगारी का आलम है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।
पांच किलो राशन देकर गरीबों के हक और अधिकार को छीना जा रहा है। अब देश और प्रदेश की जनता डबल इंजन सरकार की नीतियों को समझ चुकी है। 2027 में प्रदेश में परिवर्तन की बयार बहने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि उत्कर्ष रमण सिंह और जिला पंचायत सदस्य डॉ. विजय बाबू यादव रहे। मौके पर आयोजक संतोष कुमार पांडे, गजेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार पांडे, सुनील पांडे, अमिताभ पांडे, संदीप शर्मा आदि रहे।