फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government approves PDA proposal, 200 villages increased, scope reaches Ganga Expressway

शहरीकरण : पीडीए के प्रस्ताव पर लगी शासन की मुहर, बढ़ गए 200 गांव, गंगा एक्सप्रेस वे तक पहुंचा दायरा

Fri, 28 Jun 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

वर्तमान में पीडीए के दायरे में 639 गांव हैं। इसमें विस्तार के लिए 2018 में प्राधिकरण से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। छह वर्ष बाद शासन से इसकी स्वीकृति हो गई है। अब पीडीए का दायरा दो साै गांव बढ़कर 839 हो जाएगा। इस विस्तार के साथ ही क्षेत्र भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Government approves PDA proposal, 200 villages increased, scope reaches Ganga Expressway
प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का दायरा बढ़ने वाला है। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अगले कुछ दिनों में इसका गजट हो जाएगा। पीडीए के दायरे में चारों दिशाओं के 200 गांव बढ़ जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सोरांव तहसील में लखनऊ रोड की तरफ हुई है। इस विस्तार के बाद पीडीए का क्षेत्र गंगा एक्सप्रेस-वे तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में पीडीए के दायरे में 639 गांव हैं। इसमें विस्तार के लिए 2018 में प्राधिकरण से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। छह वर्ष बाद शासन से इसकी स्वीकृति हो गई है। अब पीडीए का दायरा दो साै गांव बढ़कर 839 हो जाएगा। इस विस्तार के साथ ही क्षेत्र भी बढ़ जाएगा। वर्तमान में पीडीए का क्षेत्र 1015 वर्ग किलोमीटर है। वह अब बढ़कर 1278 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। पीडीए के गठन के बाद से चारों दिशाओं में विस्तार किया जा रहा है, लेकिन गंगापार सोरांव की ओर पूर्व में भी ज्यादा गांव लिए गए थे।
विज्ञापन


2008 में विस्तार हुआ था तो सोरांव के 169 गांव लिए गए थे। इस बार सोरांव क्षेत्र के 166 गांव लिए गए हैं। ज्यादातर विस्तार लखनऊ रोड की तरफ है। इसमें काैड़िहार और होलागढ़ ब्लॉक के अधिकतर गांव और कुछ गांव सोरांव ब्लॉक के हैं। एक नगर पंचायत लाल गोपालगंज भी इसमें आ जाएगा। इस विस्तार के साथ ही पीडीए का क्षेत्र नवाबगंज में गंगा एक्सप्रेस वे तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा फूलपुर के 20 गांव लिए गए हैं। इस दिशा में पीडीए का क्षेत्र सोरांव तक होगा। वहीं, करछना तहसील क्षेत्र के तीन गांव और चायल के 11 गांव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बनेगी विकास के लिए योजना

गांवों को शामिल करने के बाद प्राधिकरण की ओर से विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। आने वाले वर्षों में यह गांव शहर का हिस्सा हो जाएंगे और विकास नियोजित होगा। 2031 की महायोजना का प्रस्ताव तो जा चुका है। इन गांवों के विकास का प्रस्ताव 2041 की योजना में शामिल होगा। इन क्षेत्रों में लोगों को घर बनाने के लिए नक्शा पास करवाना होगा।

 

(पीडीए में शामिल होंगे यह गांव)

सोरांव तहसील के यह गांव होंगे शामिल

करीमुद्दीनपुर, माधोपुर चाघन उर्फ घाटमपुर,गोपालपुर उर्फ लालूडीह, सराय इस्माइल उर्फ खाजलपुर, जलालपुर चाधन उर्फ पिरथीपुर, जगदीशपुर चाधन , जमुआ उर्फ भवनीपुर,सराय जयराम,मुबारकपुर कछार, जमुई, मलाक बेला, रामापुर, मोहम्मदपुर नौगवां, सहाबपुर, अराजी चक रघुवीर पाठक, अखैराजपुर उपरहार, पटना कछार, मीर जहांपुर, सिगरौर कछार, बरईपुर राम नगर कछार, सराय दादन कछार, पटना उपरहार, श्यामपुर, भीखमपुर, अंधियारी, भागवतीपुर, चक मौलवी वाकर, सिंगरौर उपरहार, मोहिउद्दीनपुर उपरहार, मेंडारा, शिवराजपुर, चकशाहर मजहर अली, पूरे शोभई, पूरेघासी, भिखारीपुर उर्फ भीखपुर, शहजादापुर, रघुवंशपुर, रेरुआ, पीरदल्लू, सुल्तानपुर, सिंघापुर, दादनपुर,कल्यानपुर कछार, कोदीपुर, झिंनहा,बेल्हा, युसुफपुर, जुड़ापुर झिनहा, उर्फ बरीबोझा, बरईपुर रामनगर उपरहार,मंसूराबाद, फतेहपुर कायस्थान, गरियांवा, चांदपुर, भीठी पट्टी बसनी उर्फ भगवान, खदरौली, अलदादपुर, सराय पद्मावत, मारूफपुर, पन्नूपुर, आनापुर, फूलपुर उर्फ जगापुर,लाई, सराय राह उर्फ कोरारी, कोरारी, नसीरपुर दरगाही, कस्तूरीपुर, बेरावा, सेरांवा, देवापुर, जूड़ापुर बीहर, सराय ता.शाहबपुर, रामदासपुर, तुलापुर खरगापुर, बहजा, अर्जुनपुर, सराय चंद्रभान उर्फ ननसई, जगदीशपुर शुकाली, महेशपुर, सुलेमपुर उर्फ कमईपुर, फन्तेपुर ता. शाहबपुर, जगदीशपुर मसनी, सरायरामदास उर्फ नेवादा, निकदिलपुर, पंचदेवरा, परसूपुरनारी, बृसिंहपुर सरांय भारत, सुल्तानपुर अकबर, सराय भारत उर्फ होलागढ़, हंसराजपुर, संराय चंद्रभान उर्फ ओढ़रा, तरती, खरगापुर,जीतपुर दयाल, बहादुरपुर,जमुनीडीह, विरभानपुर, पूरनपुर, परसूपुर गोपाल, जमालपुर, जादोपुर, जगदीशपुर सराय भारत,भुवनपुर ,कमालपुर, भगौतीपुर उर्फ खुटहना, कृपालपुर, हरीडीह, चांदपुर सराय भारत, दलईपुर, तबग्लपुर सराय भारत,रैया, सरायवाजू,नसीरपुर दरयाम, धामापुर बलकरन, कस्तूरीपुर हरकिशुन, सूर्यभानपुर, इस्माइलपुर, पसियापुर, देवरिया, गधिना, खनीनार,चककाजी, रामनगर उमरीनिजाम, रामनगर उमरीनिजमा, अरवईपुर, रायपुर उर्फ कल्यान शाहपुर, ददौली,रघुनाथपुर हरदुआ, रमईपुर, जगदीशपुर मेंदी, तेजोपुर, सैदहा, सरायदीना, अकबरपुर सरायदीना, गनेशपुर, सम्हई, पूरनकू, इब्राहिमपुर ता.मेंडारा, सराय हरीराम, अठरामपुरउर्फ नवाबगंज, बरई हरख,गनीपुर, सरांय दादन उपरहार, कासिमपुर घरहा, मीरजहापुर उपरहार, मादापुर, डहरपुर माफी जाप्ती उर्फ बोधपुर,रतनसेनपुर, टिकरी ता. अब्दालपुर, कुतुबउद्दीन, जगदीशपुर पूरबनारा, मोहरब, मुनौवरपुर, गिरधरपुर गोड़वा, बरमऊ, पूरे उधो, ताजपुर उर्फ भीखनपुर आंशिक, बुधौना आंशिक, छूलेनपुर, जलीलाबाद, मामापुर, सरायचंद्रभान खास, सराय चंद्रभान उर्फ समसपुर, उस्मानपुर

फूलपुर तहसील के यह गांव होंगे शामिल

सिंगरामऊ, भोपतपुर,महडौरा, बहादुरपुर, कटियारी उर्फ चकिया, भदनी उपरहार आंशिक, गोतावां आंशिक, बेरुई आंशिक, मलाकामय भैसाई आंशिक, देवरिया आंशिक, कटियाही आंशिक, आदमपुर आंशिक, टिकरी आंशिक, बीरापुर आंशिक, पुरेगोपी उर्फ लहवी आंशिक, चंदरपुर उर्फ बसमहुआआंशिक , कुआंडीह आंशिक, बजहा आंशिक, कसेरुआं कला, सहसों,

चायल तहसील के यह गांव होंगे शामिल

हरीरामपुर आंशिक,निजामपुर आंशिक,जनका आंशिक,गोविंदपुर लोकीपुर आंशिक,इगुवा उर्फ काठगांव आंशिक, चकगिरिया आंशिक, चंद्रसेन आंशिक, फुलवा, पंसारा, उजाहिनी आइमा, तेवारा आंशिक

करछना तहसील के यह गांव होंगे शामिल

बोगी आंशिक, अरिहरपुर आंशिक , ढूहीपुर कछार आंशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed