{"_id":"5db89e948ebc3e014c4b7b00","slug":"govardhan-pooja-allahabad-news-ald2587490128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धनधारी के दरबार में सजा अन्नकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धनधारी के दरबार में सजा अन्नकूट
विज्ञापन
गोवर्धनधारी के सजे दरबार, अन्नकूट का छप्पन भोग
प्रयागराज। लूकरगंज में 43वें गोवर्धन पूजा महोत्सव में भक्तिभाव की गंगा बही तो श्रद्धालु डुबकी लगाकर धन्य हो उठे। ब्रज रस रसिक भजन मंडल के तत्वावधान में राधे कृष्णा एंक्लेव, श्यामा सदन में गाय के गोबर से बनी गोवर्धन भगवान की प्रतिमा का सविधि पूजन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भगवान कृष्ण , बलराम, राधा के प्रतीकों व श्रद्धालुओं ने पूजा-आरती की। अंत में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके को सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से संगीतमय बनाया गया था।
ब्रज रसिक भजन मंडल के कलाकारों में ओंकार दत्त गौतम, धनंजय पांडेय, दुर्गा प्रसाद निगम, गीता गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। बाल कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
कृष्ण के रूप में कृष्णा निगम, बलराम के रूप में आयुष व राधा की भूमिका में छवि निगम के अलावा प्रियंका श्रीवास्तव, राधा श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, ऐश्वर्या घोष ने सखियों के रूप में भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। संचालन राधिका निगम ने किया। इस दौरान श्रुति निगम व भास्कर कुशवाहा केगायन पर उज्जवल निगम ने ढोलक पर संगत की । इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि निम्बार्क आश्रम रामबाग के महंत राधा माधव दास ने गोवर्धन पूजा के महत्व को बताया और बाल कलाकारों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
मुट्ठीगंज में मुंशी राम प्रसाद की बगिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। शाम को छप्पन भोग व महाआरती के बाद अन्नकूट की झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी हाजिरी लगाई। शाम सात बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरती करके अन्नकूट महोत्सव का शुभारंभ किया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विधायक हर्ष वर्धन वाजपेयी, विधायक संजय गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, प्रो हर्ष, डॉ पीके सिन्हा, डॉ युगांतर पांडेय, डॉ सुशील सिन्हा समेत तमाम लोग मौजूद थे। संयोजक राजेंद्र नारायण एवं कुमार नारायण ने अतिथियों का स्वागत किया ।