फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gov inter colleges got 34 new lecturer

राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले 34 प्रवक्ता

Wed, 14 Oct 2020 11:47 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
gov inter colleges got 34 new lecturer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के तहत दो विषयों में प्रवक्ता के 34 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। चयनित प्रवक्ताओं को राजकीय इंटर कॉलेजों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें महिला संवर्ग में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 16 और पुरुष संवर्ग में प्रवक्ता अंग्रेजी के 18 पद शामिल हैं। प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के लिए इंटरव्यू 28 सितंबर और प्रवक्ता अंग्रेजी पद के लिए इंटरव्यू 28, 29 एवं 30 सितंबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के 10 पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। श्रेष्ठताक्रम में जारी किए गए अंतिम परिणाम में मृदुला सिंह, विभा वर्मा, भावना अस्थाना, राखी चौधरी, गरिमा वैश्य, मोनिका टंडन, मोहिनी, श्वेता गोस्वामी, मयूरी गोयल, विजय भारती राजपूत, शिवा शर्मा, शोभा राज, अंजलि बालियान, पूनम यादव, उपासना एवं शिल्पा चौधरी का चयन हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, पुरुष संवर्ग के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता अंग्रेजी के 11 पद अनारक्षित एवं सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चयनितों की मेरिट में श्रेष्ठताक्रम से आशीष कुमार श्रीवास्तव, बलराम प्रजापति, नीरज कुमार सिंह, हरि प्रताप त्रिपाठी, भारद्वाज शुक्ल, नीरज कुमार चतुवे्रदी, दिनेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्रा, दानिश बिलाल, अविचल प्रताप सिंह, शिशिर कुमार, रवि पटेल, सौनक दीन, अरविंद कुमार, संजय कुमार यादव, अरुण कुमार,अखिल कुमार गुप्ता एवं सुरेश कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed