{"_id":"65214bb317b883d27903fdf7","slug":"got-a-chance-for-interview-after-ten-years-on-the-orders-of-the-court-six-candidates-were-successful-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोर्ट के आदेश पर दस साल बाद मिला इंटरव्यू का मौका, छह अभ्यर्थी हुए लिखित परीक्षा में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोर्ट के आदेश पर दस साल बाद मिला इंटरव्यू का मौका, छह अभ्यर्थी हुए लिखित परीक्षा में सफल
Sat, 07 Oct 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:44 PM IST
सार
इस भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी। आयोग ने याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में सिविल शाखा के चार और कृषि शाखा के दो अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल किया है।
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश पर छह अभ्यर्थियों को दस साल के इंतजार के बाद इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया है। मामला सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2013 से जुड़ा है।
विज्ञापन
इस भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी। आयोग ने याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में सिविल शाखा के चार और कृषि शाखा के दो अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए औपबंधिक रूप से सफल किया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार लिखित परीक्षा में इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना अलग से प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता के 18, असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता एकाउंटेंसी एंड टैक्सेशन के 18 पदों और चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी के तीन, बायोकेमेस्ट्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर फिजियोलॉजी के दो-दो पदों पर भर्ती पर सीधी करने जा रहा है। इसके लिए अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में साक्षात्कार संभावित है। आयोग ने शुक्रवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की।
विज्ञापन