फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gorakhpur Vande Bharat may start from Prayagraj before Holi

Railway : होली के पहले प्रयागराज से शुरू हो सकती है गोरखपुर वंदे भारत

Fri, 08 Mar 2024 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

पिछले वर्ष ही रेलवे बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने का एलान किया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार नहीं हो सका है। अब बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को हरी झंडी अगले चंद दिनों में दिखा दी जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Vande Bharat may start from Prayagraj before Holi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर से लखनऊ तक चल रही वंदे भारत का प्रयागराज तक विस्तार होली के पूर्व हो सकता है। बताया जा रहा है कि पीएमओ द्वारा दो तिथियों पर ट्रेन के संचालन की तैयारियों के बारे में कहा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 या 12 मार्च को पीएम मोदी गोरखपुर वंदे भारत के प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष ही रेलवे बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार करने का एलान किया था। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार नहीं हो सका है। अब बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को हरी झंडी अगले चंद दिनों में दिखा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे के साथ पूर्वोत्तर रेलवे तैयारियों में जुट गया है। इस ट्रेन की समय सारिणी भी पूर्व में जारी हो चुकी है। गोरखपुर से गाड़ी संख्या 22549 वंदे भारत सुबह 6.05 बजे चलेगी जो सुबह 6.52 बजे बस्ती, सुबह 8.15 बजे अयोध्या और 10.20 बजे लखनऊ पहुचेंगी। लखनऊ से 10.30 बजे चलने के बाद ट्रेन दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से 22550 वंदे भारत अपराह्न 3.15 बजे चलकर शाम 6.15 बजे लखनऊ व रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed