फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   good touch bad touch class

गुडटच-बैडटच के बारे में बताया, पंक्ति में बैठकर खाया मिड-डे मील

Sun, 08 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
good touch bad touch class
good touch bad touch class - फोटो : CITY DESK
खंड शिक्षाधिकारी ने परखी प्राथमिक विद्यालय नया कटरा और रसूलाबाद की पढ़ाई
विज्ञापन

प्रयागराज। खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र ज्योति शुक्ला ने शनिवार को शहर के दो प्राथमिक विद्यालयों नया कटरा और रसूलाबाद का निरीक्षण किया। रसूलाबाद में उन्होंने मीना मंच के कार्यक्रम में भागीदारी की। दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के साथ समूह गान में भाग लिया। बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया।

रसूलाबाद के साथ खंड शिक्षाधिकारी ज्योति शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय नया कटरा का निरीक्षण करने के साथ बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मिड-डे मील (सब्जी-चावल) खाया। तीसरी कक्षा की छात्रा पायल से उन्होंने जोड़ करवाया, पायल ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल किए। तीसरी कक्षा में बच्चों को अंग्रेजी के सामान्य जानकारी के सवाल पूछे गए परंतु वह जवाब नहीं दे सके। दूसरी कक्षा में बच्चों से किताब पढ़वाया। पांचवीं के बच्चे लक्ष्य से भाग लगवाया, उसने ब्लैकबोर्ड पर सवाल हल किए। चौथी कक्षा के बच्चों से सामाजिक विषय के प्रश्न पूछे गए। बच्चे देश, प्रदेश, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के बारे में तो जानते थे परंतु राज्यपाल और उपराष्ट्रिपति के बारे में नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed