फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Golf cart will ease the way for elderly and sick passengers, two will be operational at the junction this mont

प्रयागराज : बुजुर्ग और बीमार यात्रियों की राह आसान करेगी गोल्फ कार्ट, जंक्शन पर इसी माह दो का संचालन होगा

Mon, 14 Aug 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 05:17 PM IST
सार

पिछले माह उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल की ओर से प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चालित कार (गोल्फ कार्ट) के लिए टेंडर निकाला गया था। यहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद चेन्नई की एक फर्म को यह टेंडर दिया गया है।

विज्ञापन
Golf cart will ease the way for elderly and sick passengers, two will be operational at the junction this mont
golf cart - फोटो : संवाद

विस्तार

चेन्नई, पुणे, दिल्ली आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बाद प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही गोल्फ कार्ट की सुविधा मिलेगी। यहां चेन्नई की एक निजी ऑपरेटर द्वारा दो गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका लाभ बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को मिलेगा। गोल्फ कार्ट यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाएंगी।

विज्ञापन


पिछले माह उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल की ओर से प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चालित कार (गोल्फ कार्ट) के लिए टेंडर निकाला गया था। यहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद चेन्नई की एक फर्म को यह टेंडर दिया गया है। संबंधित फर्म इसी माह प्रयागराज जंक्शन पर गोल्फ कार्ट की सुविधा शुरू कर देगी।
विज्ञापन


इसका प्रति व्यक्ति किराया 15 रुपये रहेगा। इसमें एक बार में अधिकतम पांच यात्री ही बैठाए जा सकेंगे। अगर कोई पूरी गोल्फ कार्ट बुक करता है तो उसे 70 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई की फर्म यहां पहले चरण में दो गोल्फ कार्ट उपलब्ध करवाएगी। यहां सिटी साइड में अगले सप्ताह इसका चार्जिंग प्वाइंट संंबंधित फर्म द्वारा लगा दिया जाएगा। इसमें बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को वरीयता दी जाएगी। प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि जंक्शन पर शीघ्र ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed