फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Golf cart and bike taxi service started for the first time in Magh Mela

Prayagraj News: माघ मेला में पहली बार शुरू हुई गोल्फ कार्ट और बाइक टैक्सी सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Golf cart and bike taxi service started for the first time in Magh Mela
माघ मेला में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए परिवहन के कई नवाचार शुरू किए हैं। मेला क्षेत्र में पहली बार गोल्फ कार्ट और बाइक टैक्सी सेवा शुरू की गई है। श्रद्धालु भी इसका भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। इससे परिवहन के कई कीर्तिमान बन रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज ने बताया कि मेला प्रशासन का अनुमान था इस बार माघ मेले में लगभग 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन होगा। लेकिन सोमवार तक यह संख्या 21 करोड़ बीस लाख से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन



पसंद आ रही बाइक टैक्सी सेवा
माघ मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पहली बार बाइक टैक्सी शुरु की। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए दोपहिया वाहन अधिक सुविधाजनक होते हैं। इसे देखते हुए मेला प्रशासन और रैपिडो के साथ एक एमओयू किया गया। रैपिडो ने माघ मेले के लिए कुल 20,000 कैप्टन तैनात किए ताकि, पूरे प्रयागराज को कवर किया जा सके। इसका राइडर बेस बढ़ाने के लिए दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बुकिंग के लिए कैनोपी लगाई गई। मंडलायुक्त ने बताया कि 31 जनवरी तक करीब साढ़े तीन लाख आगंतुक माघ मेला के लिए इस सेवा का इस्तेमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन




गोल्फ कार्ट सेवा भी हुई लोकप्रिय
मेला क्षेत्र के अंदर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदूषण रहित गोल्फ कार्ट सेवा की शुरुआत भी पहली बार माघ मेले में की गई। इलेक्ट्रिक से चलने वाली 20 गोल्फ कार्ट मेला क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। इनमें 11 और 16 सीटर गोल्फ कार्ट शामिल हैं। कमिश्नर प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस नई पहल से विशेष रूप से वृद्ध श्रद्धालुओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यातायात सुविधा मिल रही है। ग्रीन परिवहन की इस सेवा का बड़ी संख्या में आगंतुकों ने फायदा उठाया है। इस सेवा का 31 जनवरी तक करीब 40 हजार से अधिक आगंतुक उपयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed