फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gold coins were made to disappear by deceiving the courier worker, the incident took place in November 2025.

Prayagraj : कुरियर कर्मी को झांसे में लेकर गायब किए थे सोने के सिक्के, नवंबर 2025 में हुई थी वारदात

Sun, 08 Feb 2026 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 02:10 PM IST
सार

कुरियर कंपनी के कर्मचारी को झांसे में लेकर सोने के सिक्के गायब करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Gold coins were made to disappear by deceiving the courier worker, the incident took place in November 2025.
गोल्ड क्वाइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरियर कंपनी के कर्मचारी को झांसे में लेकर सोने के सिक्के गायब करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। करछना के नारायणपुर बसही निवासी कूरियर कंपनी के कर्मचारी नागेश प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को सोने के सिक्के की डिलीवरी करने के लिए पैकेट मिला था। इस सिक्कों की कीमत 7.60 लाख रुपये थी।

विज्ञापन


22 नवंबर को जब वह कस्टमर के बताए गए स्थान पर शाहगंज स्थित समीरा होटल के पास पहुंचा तो वहां तीन लोग आए। आरोप है कि इस दौरान बिना ओटीपी बताए दो युवक पैकेट लेकर चले गए, जबकि एक वहीं खड़ा था। करीब 15 मिनट बाद दोनों लौटे और पैकेट लेने से इन्कार करते हुए अगले दिन आने को कहा।
विज्ञापन


इस पर कुरियर कर्मचारी ने पैकेट सेलर को वापस कर दिया। वहीं, जब सेलर ने पैकेट खोलकर देखा तो उसमें से सिक्के नहीं थे। जांच में पता चला कि बदमाशों ने नागेश को झांसे में लेकर पैकेट में रखे सिक्के गायब कर दिए हैं। एफआईआर के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को बदमाशों ने गोरखपुर में इसी प्रकार सेलर और कुरियर कंपनी को 5.70 लाख की चपत लगाई थी। पुलिस ने ने छानबीन तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed