फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goatskar Muzaffar trapped in violation of bail conditions, preparations to cancel the bail

प्रयागराज : जमानत की शर्ताें के उल्लंघन में फंसा गोतस्कर मुजफ्फर, जमानत निरस्त कराने की तैयारी

Sat, 04 Nov 2023 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

कौड़िहार ब्लाॅक प्रमुख मुजफ्फर पिछले महीने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में लाया गया। जिसके बाद नाटकीय ढंग से उसे बम्हरौली से तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक शादी में शामिल होने पहुंचा था।

विज्ञापन
Goatskar Muzaffar trapped in violation of bail conditions, preparations to cancel the bail
कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख गो तस्कर मो. मुजफ्फर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोतस्कर गिरोह सरगना व सपा ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर एक और मामले में फंस गया है। आरोप है कि उसने जमानत की शर्ताें का उल्लंघन किया। थाने में नियमित अंतराल पर हाजिरी की शर्त का पालन नहीं किया। इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराने के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कौड़िहार ब्लाॅक प्रमुख मुजफ्फर पिछले महीने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में लाया गया। जिसके बाद नाटकीय ढंग से उसे बम्हरौली से तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। इससे पहले पूरामुफ्ती में एक करोड़ रंगदारी मांगने में भी वह नामजद हुआ था लेकिन उसे कोर्ट से राहत मिल गई थी।
विज्ञापन


इधर जांच में यह बात सामने आई कि उसने जमानत की शर्ताें का उल्लंघन किया। दरअसल उसके खिलाफ फतेहपुर में भी गैंगस्टर का एक मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमे में उसे जमानत मिली हुई है। हालांकि जमानत देते वक्त कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई थीं। इन्हीं में से एक शर्त यह थी कि वह धूमनगंज थाने में हर 15 दिन में एक बार हाजिरी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्राें का कहना है कि जमानत मिलने के बाद उसने इस शर्त का पालन नहीं किया। इसका पता चलने पर प्रयागराज पुलिस ने उस पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से उसकी जमानत निरस्त कराने के लिए फतेहपुर पुलिस को पत्र भेजा गया है। इसमें शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में जमानत निरस्त कराने को कहा गया है।

फरार भाइयों पर भी कसेगा शिकंजा

मुजफ्फर के साथ ही पुलिस उसके छह भाइयों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मई में पूरामुफ्ती थाने में यह मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि इसमें मुजफ्फर के साथ ही उसके भाई अशरफ, असलम, आजम, अज्जम, अकरम और जावेद भी नामजद हुए। मुजफ्फर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया लेकिन उसके भाई अब तक नहीं पकड़े जा सके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनकी भी तलाश तेज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed