फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Give investigation report with video and photography, salary will be deducted for negligence

Prayagraj News: वीडियो, फोटोग्राफी संग दें जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर कटेगा वेतन

Sat, 30 Dec 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 30 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Give investigation report with video and photography, salary will be deducted for negligence
नगर निगम की ओर से शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट में साक्ष्य के तौर पर वीडियो और फोटोग्राफी को शामिल करना होगा। यह निर्देश नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने दिया है। उन्होंने कहा है कि इसका पालन नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। साथ ही मानकों की अनदेखी पर कार्यदायी संस्था पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाकुंभ को लेकर नगर निगम की ओर से सड़क, पार्क, पिंक व सार्वजनिक शौचालय आदि के निर्माण कराए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रियाएं जारी हैं। पहले बिना निगरानी के कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित होती थी और समय में कार्य पूरे नहीं हो पाते थे। अधिकारियों-कर्मचारियों की हीलाहवाली से शहर में कई कार्य लक्ष्य से महीनों पीछे चल रहे हैं। इसलिए यह निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत भी कई इस श्रेणी में शामिल हैं। कई बार आधा अधूरा कार्य होने के बाद कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से भुगतान का प्रयास भी किया जाता है। ऐसे में अब नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान साक्ष्य के तौर पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी को शामिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ से बनने हैं नए शौचालय, पुराने में बढ़ेंगी सुविधाएं
विस्तारित क्षेत्र में 55 नए सार्वजनिक शौचालय बनने हैं और पुराने को अपग्रेड कर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शहरी क्षेत्र में 25 से 40 पुराने सार्वजनिक शौचालयों को तोड़ उनके स्थान पर नए की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। साथ ही 40 नए पिंक शौचालय बनाने की योजना भी नगर निगम बना रहा है। इसके लिए अलग-अलग निधियों से 10 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। साथ ही निगम नए क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने और नालों के निर्माण कार्य में भी जुट गया है। नगर निगम विस्तारित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए भी पाइप लाइन बिछाने का खाका तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed