फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl thrown on railway track after Harassment police searching for accused

प्रयागराज : सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को रेलवे ट्रैक पर फेंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 20 Jan 2023 07:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार भोर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Girl thrown on railway track after Harassment police searching for accused
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार भोर में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे परिजनों को किशोरी ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। परिजन उसको तत्काल मेजा थाने ले गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।क्षेत्र की सत्रह वर्षीय किशोरी का आरोप है कि शुक्रवार भोर में वह शौच के लिए उठी तभी दो लोग उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेलवे ट्रैक के किनारे उठा ले गए। वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी पिटाई कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। आरोपियों के जाने के बाद किशोरी ने किसी तरह घरवालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Girl thrown on railway track after Harassment police searching for accused
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के साथ परिजन मेजा थाने पहुंचे तो पुलिस ने किशोरी से घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी निहाल पुत्र ताज मोहम्मद निवासी लेहड़ी व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी को अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। मेजा थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र के मुताबिक आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed