फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl student molested at college gate

Prayagraj News: कॉलेज के गेट पर छात्रा से छेड़खानी

Sat, 23 Sep 2023 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 23 Sep 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Girl student molested at college gate
मीरगंज। दुनका गांव के एक कॉलेज के गेट पर शुक्रवार को शोहदे ने नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य और छात्रा के पिता की तहरीर पर शाही पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे वह कॉलेज के गेट पर पहुंची। वहां पहले से ही कई शोहदे खड़े हुए थे। उनमें से एक ने उसे देखकर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। जब वह कॉलेज के अंदर जाने लगी तो उसने हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर दूसरी छात्राएं और कॉलेज के शिक्षक वहां पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रकरण की जानकारी प्रधानाचार्य को दी गई। छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के आसपास पुलिस पिकेट मौजूद न रहने से हर समय शोहदे वहां मंडराते रहते हैं। कॉलेज आते-जाते समय वह अश्लील कमेंट करते हैं। पहले भी कई लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं। कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के बाद छात्रा डर गई थी। उसके परिजनों को बुलाकर उनके साथ उसे घर भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में छात्राओं ने छोड़ दिया कॉलेज आना
अगस्त 2016 में इसी काॅलेज की तीन छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई थी। घटना के बाद छात्राओं ने कॉलेज आना बंद कर दिया था। करीब 20 दिनों तक गतिरोध चला था। डीएम और एसएसपी तक मामला पहुंचने के बाद यहां सादा कपड़ों में पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके बाद छात्राओं ने कॉलेज आना शुरू किया था। कुछ दिनों तक स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस लगातार कॉलेज के आसपास गश्त करती रही। सात साल से यह क्रम बंद हो गया।
-------
मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्कूल और कॉलेजों के आसपास पुलिस पिकेट की तैनाती की जाएगी। - हर्ष मोदी, सीओ मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed