फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl staying in the lodge with her lover cut her wrist after seeing the police.

Prayagraj : प्रेमी के साथ लॉज में रुकी युवती ने पुलिस देख काटी कलाई की नस

Wed, 15 Nov 2023 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 02:57 PM IST
सार

सर्विलांस के जरिये रामपुर पुलिस को युवती के प्रयागराज में होने की बात पता चली। इसपर वहां की एक टीम सोमवार को कोतवाली पहुंची और फिर कोतवाली की फोर्स संग निरंजन टॉकीज के पास स्थित लॉज में दबिश दी।

विज्ञापन
girl staying in the lodge with her lover cut her wrist after seeing the police.
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली स्थित एक लॉज में प्रेमी संग रुकी युवती ने पुलिस को देखते ही अपनी कलाई की नस काट ली। वह रामपुर की रहने वाली है, जिसे लेने के लिए भाई स्थानीय पुलिस संग आया था। आनन फानन उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे तक इलाज चला। इसके बाद रामपुर पुलिस उसे व उसके प्रेमी को लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन

20 वर्षीय युवती रामपुर के एक गांव की रहने वाली है और उसका भाई मौजूदा प्रधान है। गांव के ही एक युवक से उसके प्रेम संबंध हैं। तीन दिन पहले दोनों घरवालों को बिना बताए भाग निकले और प्रयागराज आकर निरंजन टॉकीज के पास स्थित एक लॉज में ठहरे। उधर, खोजबीन में जुटे घरवालाें ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो रामपुर पुलिस तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

सर्विलांस के जरिये रामपुर पुलिस को युवती के प्रयागराज में होने की बात पता चली। इसपर वहां की एक टीम सोमवार को कोतवाली पहुंची और फिर कोतवाली की फोर्स संग निरंजन टॉकीज के पास स्थित लॉज में दबिश दी। पुलिस के साथ युवती का भाई भी था। युवती ने पुलिस व भाई को देखते ही चूड़ी तोड़ते हुए कलाई की नस काट ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अवनेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर के संबंधित थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज थी। रामपुर पुलिस उसी मामले में उसकी तलाश में आई थी। उसने चूड़ी से खुद को चोट पहुंचाई थी, जिसका उपचार एसआरएन अस्पताल में कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed