फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl's dead body found hanging from the noose, fear of murder and hanging

कौशांबी : घर में अकेली रही बालिका का फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 31 Jul 2023 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 05:53 PM IST
सार

माना जा रहा है कि किसी ने बालिका के साथ अनहोनी करके उसे फंदे से लटकाया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Girl's dead body found hanging from the noose, fear of murder and hanging
अनुष्का। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव में एक नौ वर्षीय बालिका का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी है। घटना के वक्त बालिका घर में अकेली थी। बालिका की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। नगर पालिका भरवारी के चमंधा निवासी प्रकाश बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी पूजा बच्चों के साथ रहती है। प्रकाश के रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो गए थे l

विज्ञापन


उन्हें देखने के लिए प्रकाश अपनी पत्नी पूजा के साथ सोमवार सुबह प्रयागराज जा रहे थे। भरवारी रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी फोन से सूचना मिली कि उनके दादा का निधन हो गया है। प्रकाश आनन-फानन घर पहुंचे तो देखा कि बेटी अनुष्का (9) का शव फंदे से लटक रहा था। फंदा काटकर वह बेटी को इलाज के लिए भरवारी के निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि किसी ने बालिका के साथ अनहोनी करके उसे फंदे से लटकाया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौर्य का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके मौत की मिली सूचना वह घर में मिला जिंदा

अनुष्का के संदिग्ध हालत में फांसी पर लटके मिले शव की कहानी ने अपने पीछे तमाम सारे सवाल छोड़ें हैं। मृतका के पिता के मुताबिक उन्हें फोन पर दादा के मौत हो जाने की खबर मिली। वह घर पहुंचे तो वह सकुशल बाहर घूमते मिले। फोन किसने करके गलत सूचना दी? इस बाबत भी मृतका के पिता कुछ बोल नहीं रहे हैं। घर में अनुष्का के अलावा उसकी छोटी बहन व भाई भी था? उन लोगों ने किसी को घर के अंदर आते देखा? इस पर भी परिजनों ने चुप्पी साधी हुई है। फिलहाल यह तो साफ है कि अनुष्का ने खुदकुशी नहीं की। दरअसल जिस स्थान पर उसका मिला वह उसकी ऊंचाई से काफी ऊपर था। इसके अलावा जिस फंदे से वह लटकी मिली, उसकी गांठ लगाना किसी बच्चे के बस की बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed