फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl kidnapped in broad daylight in Allapur Prayagraj

प्रयागराज : अल्लापुर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, पुलिस के हाथ पांव फूले 

Fri, 22 Apr 2022 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 07:40 PM IST
सार

हाशिमपुर की रहने वाली एक युवती बृहस्पतिवार को दिन में अपनी बुआ के साथ पैदल ही कहीं जा रही थी। अल्लापुर पुलिस चौकी के पास दिन दहाड़े उसका अपहरण कर लिया गया। बुआ ने तुरंत फोन पर घर वालों को बताया। घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि म्योराबाद के रहने वाले मो. रियाज ने अपहरण किया है।

विज्ञापन
Girl kidnapped in broad daylight in Allapur Prayagraj
युवती का अपहरण

विस्तार

अल्लापुर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण कर लिया गया। घर वालों ने इसे जबरन धर्मांतरण का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में युवती को बरामद कर लिया। आरोपी मो. रियाज गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन



हाशिमपुर की रहने वाली एक युवती बृहस्पतिवार को दिन में अपनी बुआ के साथ पैदल ही कहीं जा रही थी। अल्लापुर पुलिस चौकी के पास दिन दहाड़े उसका अपहरण कर लिया गया। बुआ ने तुरंत फोन पर घर वालों को बताया। घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि म्योराबाद के रहने वाले मो. रियाज ने अपहरण किया है।
विज्ञापन



उन्हें डर है कि वह युवती का जबरन धर्मांतरण कर उससे निकाह कर लेगा। घर वालों की रिपोर्ट पर पुलिस एक्टिव हुई। रात में युवती को बरामद कर रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती पक्ष के अधिवक्ता स्वयंजीत शर्मा ने बताया कि रियाज ने कुछ महीन पहले ही युवती का अपहरण कर लिया था। उस समय भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छह महीने जेल काटने के बाद वह बाहर आया और उसने फिर यह हरकत की। इस पूरे मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed