फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl jumped into Ganga from Shastri Bridge, no clue found

Prayagraj : रहस्य बन गई शास्त्री ब्रिज से गंगा में कूदी युवती, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Sun, 06 Oct 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 04:51 PM IST
सार

शनिवार सुबह एक बार फिर जल पुलिस व दारागंज थाने की टीम ने शास्त्री ब्रिज के नीचे तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। चौंकाने वाली बात यह कि किसी युवती की तलाश करते हुए कोई परिजन भी थाने नहीं पहुंचा। ऐसे में युवती रहस्य बनी रही।

विज्ञापन
Girl jumped into Ganga from Shastri Bridge, no clue found
शास्त्री पुल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शास्त्री ब्रिज से गंगा में एक दिन पहले कूदी युवती रहस्य बनकर रह गई। शनिवार को जल पुलिस की टीम तलाश में लगी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश में कोई थाने भी नहीं पहुंचा। उधर, एक दिन पहले मौके से पकड़े गए युवक ने चौंकाते हुए बयान बदल दिया। कहा कि वह नहीं जानता कि युवती कौन थी। पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह एक बार फिर जल पुलिस व दारागंज थाने की टीम ने शास्त्री ब्रिज के नीचे तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। चौंकाने वाली बात यह कि किसी युवती की तलाश करते हुए कोई परिजन भी थाने नहीं पहुंचा। ऐसे में युवती रहस्य बनी रही।
विज्ञापन


उधर, मौके से पकड़े गए झूंसी निवासी युवक ने शनिवार को बयान बदल दिया। कहा कि वह नहीं जानता कि युवती कौन थी। वह साइकिल से अलोपी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहा था। तभी युवती पुल पर दिखी,जो फोन पर बात करते हुए जोर-जोर से रो रही थी। वह साइकिल खड़ी कर उससे रोने का कारण पूछने गया और तभी उसने अपना फोन नदी में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दारागंज प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि युवती की तलाश रविवार को फिर कराई जाएगी। युवक का मोबाइल जांचा गया, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल,उसे उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी बताया गया है कि जांच के दौरान बुलाए जाने पर उसे उपस्थित होना होगा।

राहगीरों के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे के करीब एक 21 वर्षीय युवक साइकिल से शास्त्री ब्रिज पर पहुंचा। कुछ देर बाद 19-20 साल की युवती भी आ गई। दोनों कुछ देर तक बातचीत करते रहे। फिर अचानक युवती ने रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े। उधर, युवती के बाद युवक भी रेलिंग पर चढ़ गया, लेकिन छलांग लगाने से पहले ही उसे राहगीरों ने पकड़ लिया। इस पर वह चीखने लगा कि उसे नहीं जीना है। हालांकि, इसी दौरान सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पहले उसे झूंसी थाने ले जाया गया, फिर घटनास्थल निर्धारित होने पर दारागंज पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed