{"_id":"5e08ff7b8ebc3e87f117fdec","slug":"girl-hanging-followup-allahabad-news-ald2642900132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तोड़ने की धमकी पर छात्रा ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तोड़ने की धमकी पर छात्रा ने लगाई थी फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने वरपक्ष के चार लोगों को कराया नामजद
दहेज उत्पीड़न, खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाली इंटर की छात्रा सुनैना यादव (18) ने शादी तोड़ने की धमकी पर फांसी लगाकर जान दी थी। मां ने यह आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में वरपक्ष के चार लोगों पर नामजद मुकदमा लिखाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
राजरूपपुर में पानी की टंकी के पास रहने वाली सुनैना 25 दिसंबर की शाम घर में फांसी पर लटकी मिली थी। घरेलू काम करने वाली मां गीता देवी यादव छह बजे के करीब घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसका कहना है कि 21 अप्रैल को उसने बेटी की सगाई बिजली का पूरा निवासी धीरज यादव पुत्र नरेंद्र यादव से की थी। अगले साल 20 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। आरोप है कि सब कुछ तय होने के बाद पिछले दिनों धीरज व उसके घरवालों ने अपाचे बाइक न मिलने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी थी। जिसे लेकर सुनैनी काफी परेशान रहने लगी थी। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर युवक के साथ ही उसके पिता व भाई-भाभी पर खुदकुशी के लिए उकसाने व दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।