फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl hanged in soraon

दोस्त की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाई

Wed, 06 Nov 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
girl hanged in soraon
प्रेमिका के घर शादी की बात करने गया था, रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

सोरांव (संवाद)। सोरांव में मंगलवार को दोस्त की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक अपनी प्रेमिका के घर शादी की बात करने पहुंचा था। घर वालों ने उसे बंधकर बनाकर पीटना शुरू कर दिया। इसी से नाराज होकर युवती फांसी पर लटक गई। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है हालांकि घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

सोरांव के एक गांव की एक युवती से होलागढ़ में रहने वाले युवक की दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक ने मंगलवार को अपने घर के दो लोगों को तैयार किया और युवती के घर शादी के बात करने पहुंच गया। पहले से नाराज बैठे युवती के परिजनों ने युवक और उसके दोनों परिजनों को कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई करने लगे। युवती को जैसे ही युवक को बंधक बनाने की बात पता चली वह बेहद डर गई। उसने अपने आप को खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। घर वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत युवक और उसके परिजनों को छोड़ दिया गया। मारपीट से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। युवक के घर वाले भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। जो सूचना मिली है, उसकी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ-सोरांव,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed