फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl fell in love with a minor through social media, created a stir when she reached home

Prayagraj : सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को नाबालिग से हुआ प्यार, घर पहुंचने पर मचा हड़कंप

Wed, 29 Oct 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

इंस्टाग्राम से युवती का नाबालिक लड़के से प्यार, घर पहुंचने पर मचा हड़कंप जगतपुर। इंस्टाग्राम से उतरांव के एक युवती का नाबालिक लड़के से इस कदर प्यार परवान चढ़ा कि युवती भाग कर नाबालिक प्रेमी के घर पहुंच गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Girl fell in love with a minor through social media, created a stir when she reached home
प्रेमी के घर पहुंची लड़की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टाग्राम से युवती का नाबालिक लड़के से प्यार, घर पहुंचने पर मचा हड़कंप जगतपुर। इंस्टाग्राम से उतरांव के एक युवती का नाबालिक लड़के से इस कदर प्यार परवान चढ़ा कि युवती भाग कर नाबालिक प्रेमी के घर पहुंच गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों प्रेमी युगल को थाने पर ले आई। प्रेमी के नाबालिक होने की वजह से युवती का प्रेमी से शादी करने का सपना अधूरा रह गया। उतरांव के भरहरी गांव निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती का सरायममरेज थाना क्षेत्र के सराय आलम गांव निवासी एक पिछड़ी जाति के नाबालिक लड़के से इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान प्यार परवान चढ़ गया। नाबालिक लड़के के प्यार में पागल युवती अपने घर से भागकर नाबालिक प्रेमी के घर पहुंच गई।

विज्ञापन


युवती के नाबालिक प्रेमी के घर पहुंचते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना प्रेमी लड़के के भाई ने तत्काल पुलिस को दिया। उतरांव पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले आई। युवती के परिजन भी थाने पर पहुंच गए थे। लाख समझाने बुझाने के बाद युवती नाबालिक लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ी रही । लेकिन प्रेमी के नाबालिक होने की वजह से शादी होने का सपना अधूरा रह गया। युवती के परिजन किसी तरह से समझा बुझाकर कर नाबालिक लड़के के प्रेम में पागल युवती को घर ले गए। पुलिस भी नाबालिक को समझा बुझा कर उसके घर वालों को सौंप दिया। नाबालिक प्रेमी से युवती की प्रेम कहानी का चर्चा इलाके में जोरों पर है।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महीनों करता रहा शोषण, रचाई दूसरी शादी

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि, थाना मेजा क्षेत्र का एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगभग छह महीना तक अपने घर पर रख कर शारीरिक शोषण करता रहा। छह महीने बाद महिला को उसके पिता के घर छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाने के कुछ दिनों बाद ही दूसरी महिला से शादी कर ली। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में फोटो देखकर उसे इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर महिला ने युवक से फोन पर बात किया तो उसने उसे धमकी दी। महिला ने बताया कि एक साल उससे फोन पर बात होती थी, धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी तो उक्त लड़के मिलना जुलना शुरू हुआ। इस दैरान लड़के ने शादी करने का वादा करते हुए शारीरिक संबंध भी बनाया, जब लड़की शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो लड़का लड़की को अपने घर ले गया जहां पर ये लोग पति पत्नी के रूप में रहने लगे। उसके बाद लड़के ने लड़की को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed