{"_id":"5f7a2cf88ebc3e9ba96a6f16","slug":"girl-drowned-in-ganga-bath-with-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नहाने गई थी बच्ची, मां की आंखों के सामने डूबी, घंटों बाद भी नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नहाने गई थी बच्ची, मां की आंखों के सामने डूबी, घंटों बाद भी नहीं मिला शव
Mon, 05 Oct 2020 12:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के छतनाग घाट पर रविवार की सुबह मां के साथ गंगा नहाने गई बालिका की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार पर घाट किनारे मौजूद लोगों ने बालिका की जान बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में मौके पर पुलिस के साथ ही गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बावजूद बालिका के शव को बरामद नहीं किया जा सका। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।
थाना क्षेत्र के छतनाग गांव निवासी संतोष कुमार सब्जी विक्रेता है। उसे तीन बेटियां हैं। रविवार की सुबह तकरीबन छह बजे संतोष की पत्नी सरिता अपनी दस वर्षीय बड़ी बेटी ईशानी के साथ गंगा नहाने छतनाग घाट गई थी। गंगा में स्नान करने के दौरान ही ईशानी गहरे पानी में चली गई। डूबने के दौरान बच्ची की चीख सुनकर मां सरिता उसे बचाने दौड़ी लेकिन बदहवास होकर वहीं गिर पड़ी।
तभी वहां मौजूद अन्य ग्रामीण बालिका को बचाने के लिए दौड़े लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों की घंटों की मशक्कत के बावजूद बालिका के शव को तलाशा नहीं जा सका। अपनी आंखों के सामने बेटी को डूबता देख मां बदहवास थी। वह काफी देर तक घाट पर ही बेसुध पड़ी रही। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।