फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GHS

जीएचएस में अतिका जावेद हबीब को हेडगर्ल चुनीं गई

Wed, 14 Aug 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
GHS
GHS - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। गर्ल्स हाई स्कूल (जीएचएस) एवं कॉलेज में मंगलवार को छात्र परिषद एवं बैज अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने छात्र परिषद के लिए चुनी गई छात्राओं एवं विभिन्न सदनों के कप्तानों को बैज एवं सैशे प्रदान कर शपथ दिलाई। पदाधिकारियों में अतिका जावेद हबीब को हेडगर्ल, नयनिका डिसूजा को कॉलेज प्रीफेक्ट, हया अब्बास को जूनियर स्कूल कैप्टन एवं शान्या वालिया को स्पोर्ट्स कैप्टन चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में विदुषी शर्मा रेड हाउस, यामिनी सांवला ब्लू हाउस, जयंतिका बसु यलो हाउस, रवनप्रीत कौर बग्गा ग्रीन हाउस कैप्टन चुना गया। इसके साथ अंजली सागर को बास्केट बॉल कैप्टन, तनू यादव वॉलीबॉल कैप्टन, अवन्तिका गुप्ता को तैराकी कैप्टन चुना गया।
विज्ञापन

नव निर्वाचित छात्राओं को शपथ दिलाने के बाद मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अधिकार एवं कर्तव्य का बोध कराते हैं। इससे पहले कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल बैंड के जरिए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। चुनीं गई छात्राओं और विभिन्न सदनों के कप्तानों ने अपने-अपने सदनों के झंडों को ऊंचा रख कदमताल किया। इस मौके पर सचिव, एएचएसएस रेव्ह. जी दाऊद, विशेष अतिथि डॉ. सुरेश दिवेद्वी तथा प्रधानाचार्या रेव्ह डॉ. विनीता इसूबियस ने नए पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने चुने गए पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं स्कूल की सभी छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed