{"_id":"5d8a6ec28ebc3e01486039a3","slug":"ggic-news-allahabad-news-ald2558196123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी गौतमबुद्नगर की टीम रोल-प्ले प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी गौतमबुद्नगर की टीम रोल-प्ले प्रतियोगिता की विजेता
विज्ञापन
GGIC news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ आगरा दूसरे, जीजीआईसी कटरा प्रयागराज की टीम तीसरे स्थान पर रही
प्रयागराज। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी एवं प्रदेश के राज्य शिक्षा संस्थान की ओर से बच्चों को किशोरावस्था की चुनौतियों से अवगत कराने के लिए रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीजीआईसी होशियारपुर गौतमबुद्धनगर की टीम पहले, जीजीआईसी गंगरौआ, आगरा की टीम दूसरे एवं जीजीआईसी कटरा, प्रयागराज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
इस दौरान छात्रों ने पौष्टिक आहार और अच्छा जीवन, व्यक्तिगत सुरक्षा (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं लैंगिक), इंटरनेट, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का सुरक्षित उपयोग तथा मीडिया साक्षरता, किशोरावस्था के आकर्षण एवं नशाखोरी के कारण और उसके दुष्प्रभाव पर अभिनय के जरिए जानकारी दी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी मंजुलेश विश्वकर्मा ने दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अवध नरेश शर्मा ने किया। राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त रंगकर्मी प्रवीण शेखर, डॉ. संतोष चतुर्वेदी, डॉ. अमितेश शामिल रहे। संचालन संस्थान की शोध प्राध्यापक नीलम मिश्रा ने किया।