फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Getting ready army of candidates to BTC

तैयार हो रही बीटीसी पास अभ्यर्थियों की फौज

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Getting ready army of candidates to BTC
शिक्षक भर्ती
प्रदेश में लगातार बढ़ रही बीटीसी की सीटों से हर वर्ष बीटीसी बेरोजगारों की बड़ी तादात सामने आ रही है। प्रदेश सरकार की ओर से 2014 में बीटीसी-2011 के प्रशिक्षुओं के लिए घोषित 15 हजार शिक्षकों की भर्ती केसमय बीटीसी-2012 का परीक्षाफल घोषित हो जाने के बाद से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले से ही नियुक्ति का इंतजार कर रहे बीटीसी 2011 एवं 2012 के बेरोजगारों के साथ बीटीसी-2013 एवं 2014 के अभ्यर्थी भी जुड़ने जा रहे हैं। बीटीसी का नया परीक्षाफल घोषित होने के बाद लगभग 80 हजार नए बीटीसी बेरोजगार बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में इस समय 63 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कुल 10450 सीटों के साथ 1034 निजी बीटीसी कॉलेज हैं, निजी बीटीसी कॉलेजों में 51700 सीटों पर प्रवेश हुआ है। 2013 एवं 2014 के बीटीसी पास बेरोजगारों की संख्या प्रतिवर्ष 40-40 हजार मानी जाए तो बीटीसी-2011 एवं 2012 के बीटीसी बेरोजगारों  की संख्या लगभग 50 हजार होगी, सबको मिलाकर यह संख्या लगभग सवा लाख पहुंच रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में प्रतिवर्ष रिटायर होने वाले शिक्षकों की संख्या देखी जाए तो यह संख्या मात्र 12 से 15 हजार के बीच ही है। ऐसे में बीटीसी प्रशिक्षितों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो रहा है कि आखिर वह जाएं कहां। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित होने वाले सभी भर्तियों पर अभ्यर्थियों की ओर से वाद दाखिल कर दिए जाने के बाद चयन प्रक्रिया फंस जा रही हैं। 15 हजार शिक्षक भर्ती पर बीटीसी-2012, डीएड, बीएलएड, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षुओं की ओर से मुकदमा दाखिल करने के बाद भर्ती पर विवाद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed