फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Get all the work done before the UP assembly elections 2022, the joint committee of the department-corporation visited the assembly

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी काम पूरा करा लें विभाग-निगम, विधानसभा की संयुक्त समिति ने किया दौरा

Fri, 27 Aug 2021 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 06:44 PM IST
सार

सदस्यों ने हर विकास कार्य की बिंदुवार समीक्षा की और दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। संयुक्त समिति की उपसमिति के सभापति रामचंद्र यादव ने विधायकों से कार्यों का लोकार्पण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कई स्वीकृत कार्यों का अभी तक शिलान्यास नहीं हुआ है।

विज्ञापन

विस्तार

विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति ने शुक्रवार को विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा की। सदस्यों को यहां सबकुछ अच्छा मिला। कुछ शिकायतें थीं जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए। सरकार विधानसभा चुनाव में जाने से पहले अपनी उपलब्धियों को लोगों के बीच रखना चाहती है। इसलिए सदस्यों का इस पर जोर रहा कि चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरे हो जाएं। 
विज्ञापन


सदस्यों ने हर विकास कार्य की बिंदुवार समीक्षा की और दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। संयुक्त समिति की उपसमिति के सभापति रामचंद्र यादव ने विधायकों से कार्यों का लोकार्पण कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कई स्वीकृत कार्यों का अभी तक शिलान्यास नहीं हुआ है। इस पर सभापति ने जल्द से जल्द शिलान्यास कराने और निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। जल निगम के अफसरों ने बताया कि कई परियोजनाएं पूरी हो गई हैं लेकिन उनमें विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन


इस पर सदस्यों ने बिजली विभाग के अफसरों कनेक्शन देने तथा अन्य प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा भी उठा। सभापति ने मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कृषि, समाज कल्याण, सेतु निगम समेत अनेक विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में समिति में शामिल विधायक लाल बहादुर, सूर्यभान सिंह, मो.मुस्तफा सिद्दीकी,  धीरेंद्र बहादुर सिंह, बृजेश कुमार प्रजापति, करण सिंह पटेल, अनुराग सिंह, हीरा लाल यादव, योगेंद्र उपाध्याय, संजू देवी के अलावा सचिवालय के अफसर, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद पार्क का किया निरीक्षण
विधान सभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति ने चंद्रशेखर आजाद पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंनें स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों को देखा। लाइब्रेरी, टेनिस कोर्ट, ओपेन जिम आदि का निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed