{"_id":"59ff6dab4f1c1bc9678b9bd7","slug":"german-shepherd-sung-boxer-pug-and-american-cocker-waters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन शेफर्ड संग बॉक्सर, पग और अमेरिकन कॉकर का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन शेफर्ड संग बॉक्सर, पग और अमेरिकन कॉकर का जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम नगरी में रविवार को पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रजातियों के डॉग शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इलाहाबाद कैनल क्लब के इस शो में 36 प्रजातियों के 96 प्रतिभागी मंच पर अपने मालिक और ट्रेनर के इशारों पर घूम घूमकर अंक हासिल करते रहे। जर्मन शेफर्ड, बॉक्सर, पग, अमेरिकन कॉकर, डास हंड, खूंखार रॉट विलर जैसे कुत्ते खुद को विजेता मानते हुए करतब दिखा सधी चाल चलते रहे। क्लब की 11 वीं चैंपियनशिप में लखनऊ के सिद्धार्थ शर्मा के जर्मन शेफर्ड और 12 वीं चैंपियनशिप में कोलकाता की सुपर्णा दास गुप्ता के पग ने प्रथम विजेता बन अपने पालकों को ट्राफी दिलाई।
कैनल क्लब में मुख्य आकर्षण सिने स्टार सलमान खान के प्रिय और अमूमन हर प्रजाति के कुत्तों से बड़ा दिखने वाला ग्रेट डेन रहा। अनुराग मिश्रा ने बड़ी शान से अपने ग्रेट डेन को इशारों पर चलाकर तालियां बटोरीं। रॉटविलर इस वक्त अमेरिका में प्रतिबंधित है लेकिन भारत और इंग्लैंड में इसे पालने वालों की कमी नहीं है। स्वभाव से झगड़ालू रॉटविलर को इलाहाबाद के ही मोहम्मद रियाज शौक से पालते हैं। उनका हर इशारा वह मान कर बाजी जीतने के प्रयास में लगा रहा। इसी तरह पामेरियन नस्ल का सुनहला, हल्के भूरे रंग के भरे और बड़े बालों वाला अमेरिकन डफ का अंदाज लोगों को लुभाता रहा।
सदर बाजार कैंटोनमेंट बोर्ड के फुटबाल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय ऑल ब्रीड की 11 वीं और 12 वीं चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में पोलैंड से आईं एम सुपरोनोविच और हैदराबाद से आए नवाब मुनीर बिन जंग शामिल रहे। निर्णायकों ने डॉग शो के सभी प्रतिभागी कुत्तों के चलने, मालिकों के इशारों और ट्रेनरों की बात समझने के साथ उनकी देखरेख समेत अन्य बिंदुओं पर अंक दिए। विजेताओं को ट्राफी प्रदान की गई। शो में क्लब के अध्यक्ष दिनेश बाबू, सचिव विभव अग्रहरि, सचिव मोहम्मद रियाज व सुधीर सिन्हा, अशोक अग्रवाल, अजय ओझा, शुभाशीष बनर्जी, फूलचंद्र, मुकेश, पीयूष, वकार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने आयोजन में सहयोग भी किया।
विज्ञापन
परिणाम के मुताबिक डॉग शो की 11 वीं चैंपियनशिप में लखनऊ के सिद्धार्थ शर्मा का जर्मन शेफर्ड प्रथम, कोलकाता के तन्मय दत्ता का डास हंड द्वितीय, इलाहाबाद के मोहम्मद रियाज का रॉट विलर तृतीय विजेता रहा। इसी तरह सुषमा दास गुप्ता का पोमेरियन, हरियाणा के संजीव ढींगड़ा का बॉक्सर, आदिल का स्फ्रिनर, बबलू चौधरी का ब्हासा प्रजाति के कुत्ते प्रतियोगिता में शामिल हुए।
डॉग शो की 12 वीं चैंपियनशिप में कोलकाता की सुपर्णा दास गुप्ता का पग प्रथम, लखनऊ के सिद्धार्थ शर्मा का जर्मन शेफर्ड द्वितीय, सोटरिक मुखर्जी का पग तृतीय विजेता रहा। इसी तरह सुदीप कुंडू का डाबर मैन, सौरभ चौधरी का अमेरिकन कॉकर, तनमय दत्ता का डास हुंड, अनुराग मिश्रा का ग्रेट डेन और नैनी की सोनिया साइमन का सेंट बर्नाड प्रजाति के कुत्ते प्रतियोगिता में शामिल हुए।