फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   German Shepherd dog killed by poisoning, case registered

Prayagraj News: जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को जहर देकर मारा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
German Shepherd dog killed by poisoning, case registered
विज्ञापन

सिविल लाइंस में जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में पशु शेल्टर होम संचालिका की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
नेहा सिंह राठौर यात्रिका चौराहा एडमस्टन रोड की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी संस्था एनिमल फार्म बेसहारा जानवरों के लिए काम करती है। इसका शेल्टर होम ड्रमंड रोड पोलो ग्राउंड के पास है। उनका आरोप है कि 21 सितंबर को करीब दोपहर दो बजे रंजीत पाल निवासी राजापुर अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से शेल्टर होम पर आया। इसके बाद जर्मन शेफर्ड कुत्ते की चेन खोलकर जबरदस्ती ले जाने लाग।
विज्ञापन

देखभाल करने वाले राहुल, आकाश ने मना किया तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर कुत्ते को लेकर चला गया। इसके बाद जहर देकर शेल्टर के पास छोड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन मामले की तहरीर दी गई थी। सिविल लाइंस प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि केस दर्जकर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed