फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   General VK Singh released Ajay to Yogi novel, said - CM Yogi popularity in the entire country

प्रयागराज : जनरल वीके सिंह ने अजय टू योगी नॉवेल का किया विमोचन, बोले- सीएम योगी विलक्षण प्रतिभा के धनी

Sat, 09 Sep 2023 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 05:24 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जनरल वीके सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। वीके सिंह ने यह बातें शनिवार को फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लेखक शांतनु गुप्ता द्वारा लिखित ग्राफिक नॉवेल अजय टू योगी आदित्यनाथ का विमोचन के दौरान कहीं।

विज्ञापन
General VK Singh released Ajay to Yogi novel, said - CM Yogi popularity in the entire country
गंगा गुरुकुलम स्कूल फाफामऊ में अजय टू योगी नॉवेल का विमोचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जनरल वीके सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में है। वीके सिंह ने यह बातें शनिवार को फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लेखक शांतनु गुप्ता द्वारा लिखित ग्राफिक नॉवेल अजय टू योगी आदित्यनाथ का वर्चुअली विमोचन के दौरान कहीं।

विज्ञापन


जनरल वीके सिंह ने कहा कि आज ऐसा माहौल देश में है कि हर कोई योगी जी के बारे में जानना चाहता है। योगी से जब मैं मिला तो आभास हुआ कि वह आध्यात्मिक रूप से आगे हैं हीं उनके अंदर विलक्षण चीजें भी हैं जो उनके समीप आने पर ही पता चलती हैं। यूपी आज जिस राह पर है उसका सारा श्रेय सीएम योगी को जाता है। यूपी में जो काम हो रहे हैं उसके पीछे योगी जी की मेहनत है। कोविड काल में पूरे देश में सबसे ज्यादा काम करने वाले एक ही मुख्यमंत्री थे वह योगी आदित्यनाथ  थे। इस पुस्तक के माध्यम से योगी जी के बचपन के बारे में पता चलेगा और वह कैसे वह आध्यात्म की तरह के तरफ गए इसकी जानकारी मिलेगी। वीके सिंह ने कहा कि जी 20 सम्मिट में व्यस्तता के कारण वह प्रयागराज नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
Trending Videos

General VK Singh released Ajay to Yogi novel, said - CM Yogi popularity in the entire country
गंगा गुरुकुलम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य
 

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि योगी जी बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे हैं और समाज के कल्याण में रत हैं। वे प्रदेश के नायक हैं। स्वामी अच्युत मोहन प्रभु जी ने कहा एक अच्छे समाज को एक अच्छे शिक्षक और नेता की आवश्यकता है, क्योंकि जनमानस उन्हीं की तरफ देखता है और अच्छा करने को प्रेरित होता है। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में बदल दिया है। उन्होंने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर समूह के विद्यालयों द्वारा इस पुस्तक के विमोचन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

एमएनएनआईटी के डायरेक्टर आरएस वर्मा ने कहा कि आज हम चित्रों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ जी के जीवन को देखने जा रहे हैं। उन्होंने योगी जी को एक कर्मठ नेता बताया। उन्होंने लेखक शांतनु गुप्ता जी को योगी जी के जीवन चरित्र को जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए बधाई दी। 

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वललन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। गंगा गुरूकुलम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यॆत सुॆदर भक्तिमय नृत्य दुर्गा स्तोत्र पर प्रस्तुत किया। पतंजलि ऋषिकुल के छात्रों ने संगीतमय योग आसनों पर आधारित आदि शिवोऽहम् का प्रदर्शन किया। स्पीड आर्टिस्ट अमित वर्मा ने संगीत की धुन पर योगी आदित्यनाथ का सुन्दर चित्र कैनवस पर बनाया। विद्यालय की सचिव प्रो. कृष्णा गुप्ता ने विवेकानंद सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों का स्वागत किया। 

विज्ञापन

शांतनु गुप्ता बोले- पूरे देश में कराएंगे विमोचन कार्यक्रम

लेखक शांतनु गुप्ता ने कहा कि वे काफी समय से इस पुस्तक को देश की जनता के मध्य पहुंचाने में लगे हुए हैं। आज इस पुस्तक का 68वां विमोचन कार्यक्रम है। उन्होंने बच्चों से पुस्तक के माध्यम से योगीजी के बारे में बातें की और यह जानकारी प्रदान की कि इस पुस्तक की शुरूआत किस प्रकार हुई। अंत में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने सभागार में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में शहर के तेरह विद्यालयों के आठ सौ बच्चों ने भाग लिया। सभी को यह पुस्तक वितरित की गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed