फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   General coaches will be increased in 42 trains of NCR including Bikaner Express

Prayagraj News: बीकानेर एक्सप्रेस समेत एनसीआर की 42 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 24 Jun 2024 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 10:38 AM IST
सार

दिल्ली जाना हो या फिर मुंबई, चेन्नई जाना हो या फिर हावड़ा। इन रूटों की ट्रेनों के जनरल कोच खचाखच भरे रहते हैं। आलम यह रहता है कि जगह न मिलने पर लोग जनरल कोच के शौचालय में सफर के लिए मजबूर होते हैं।

विज्ञापन
General coaches will be increased in 42 trains of NCR including Bikaner Express
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे अपनी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या कम से कम दो-दो और बढ़ाएगा। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां से संचालित प्रयागराज-बीकानेर समेत 42 ट्रेनों में रेलवे दो-दो और जनरल कोच आने वाले दिनों में जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली जाना हो या फिर मुंबई, चेन्नई जाना हो या फिर हावड़ा। इन रूटों की ट्रेनों के जनरल कोच खचाखच भरे रहते हैं। आलम यह रहता है कि जगह न मिलने पर लोग जनरल कोच के शौचालय में सफर के लिए मजबूर होते हैं। अमूमन सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में दो ही जनरल कोच होते हैं, जबकि उसमें सफर करने वालों की संख्या कुल सीट के मुकाबले चार गुनी या उससे अधिक भी हो जाती है।
विज्ञापन


फिलहाल,रेलवे अब सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाएगा। एनसीआर अपने यहां से शुरू होने वाली 42 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाएगा। इसके अलावा जोन से गुजरनी वाली 730 ट्रेनों में अन्य जोनल रेलवे भी जनरल कोच की संख्या बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष में 2014-15 में 555 एलएचबी कोच का उत्पादन किया गया। अब 2023-24 में 7151 कोच तो वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8692 कोच का उत्पादन होगा। इसमें 50 अमृत भारत ट्रेन (पुल-पुश तकनीक) के, 1600 वंदे भारत कोच बनेंगे। इससे मेल ट्रेन में 1250 और एक्सप्रेस ट्रेन में 2500 कोच लग जाएंगे। इससे न्यूनतम 18.25 करोड़ अधिक यात्री सालाना यात्रा कर सकेंगे। यह सभी कोच चालू वित्तीय वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे और इनके लगने का क्रम शुरू हो जाएगा।

24 कोच वाली ट्रेन में अतिरिक्त जनरल कोच लगना मुश्किल

जिनमें पहले से ही 24 कोच हैं, उसमें दो अतिरिक्त जनरल कोच लग पाना मुश्किल होगा। क्योंकि, भारतीय रेलवे में वर्तमान समय 24 कोच से ज्यादा लंबी ट्रेन नहीं चल सकती। ऐसे में जिनमें 24 से कम कोच हैं, उन्हीं में रेलवे अतिरिक्त जनरल कोच लगाएगा। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें पहले से ही 24 कोच हैं। ऐसे में यहां से चलने वाली डॉ.अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून, प्रयागराज-बीकानेर, प्रयागराज-अहमदाबाद आदि ट्रेनों में ही अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे।


यात्री सुविधाओं में रेलवे लगातार इजाफा कर रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 2500 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच का उत्पादन होगा। एनसीआर की भी प्रमुख ट्रेनों में जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed