फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GB Pant Institute will recruit 24 teacher posts

जीबी पंत संस्थान में शिक्षकों के 24 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
GB Pant Institute will recruit 24 teacher posts
GB Pant Institute will recruit 24 teacher posts
प्रयागराज। जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 24 पदों पर भर्ती होगी। संस्थान की ओर से विकास, योजना एवं नीति बनाने के क्षेत्र में काम करने वालों, सांस्कृतिक, राजनीति एवं आजादी, जनसंख्या एवं पर्यावरण के क्षेत्र में शोध करने वाले विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

27 जनवरी को विज्ञापन जारी होने के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी जीबी पंत सामाजिक संस्थान की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके 1000 रुपये शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संस्थान को विज्ञापन जारी होने के एक महीने के भीतर भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन संस्थान का रजिस्टर्ड डाक से भेजें। आवेदन डाक से भेजने के साथ संस्थान के ई-मेल पर भी भेजना होगा। संस्थान की ओर जारी सूचना में प्रोफेसर के कुल नौ पदों में पांच अनारक्षित, दो ओबीसी, एक ईडब्ल्यूएस, एक एससी के पद शामिल हैं। एसोसिएएट प्रोफेसर के सात पदों में चार अनारक्षित, दो ओबीसी एवं एक पद एससी के लिए है। असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल आठ पदों में तीन अनारक्षित, दो ओबीसी, एक इडब्ल्यूएस, एक एसटी तथा एक पीडब्ल्यूडी श्रेणी का पद है। आवेदन के योग्यता, नियम एवं शर्त यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed