फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gaya Gomti passenger reached Prayagghat after getting wrong information

गलत जानकारी मिलने से प्रयागघाट पहुंच गए गंगा गोमती के यात्री

Sun, 24 Feb 2019 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gaya Gomti passenger reached Prayagghat after getting wrong information
रूट डायवर्जन के चलते उन्नाव रेलवे स्टेशन पर खड़ी गंगा गोमती एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
रेलवे की खामी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) में गंगा गोमती का संचालन इलाहाबाद जंक्शन की बजाय प्रयागघाट दिखाया जा रहा है। इस वजह से यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागघाट पहुंच जा रहे हैं। शनिवार की सुबह भी काफी यात्री एनटीईएस की वजह से ट्रेन पकड़ने के लिए इलाहाबाद जंक्शन की बजाय प्रयागघाट  रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि ट्रेन जंक्शन से ही चल रही  है। इसे लेकर यात्रियों ने प्रयागघाट रेलवे  स्टेशन पर खूब शोरशराबा भी किया।
विज्ञापन


दरअसल सेंटर फार रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने एनटीईएस में इलाहाबाद जंक्शन से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस का संचालन जंक्शन की बजाय प्रयागघाट दर्शा दिया है। इस गड़बड़ी से तमाम यात्री जंक्शन की बजाय ट्रेन पकड़ने  के लिए प्रयागघाट पहुंच जा रहे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। एनटीईएस में गलत जानकारी दिए जाने की वजह से काफी लोग प्रयागघाट पहुंच गए। वहां मौजूद रेलकर्मियों ने यात्रियों से कहा कि वे इलाहाबाद जंक्शन या प्रयाग जाएं। ट्रेन वहीं से मिलेगी।
विज्ञापन


बैरहना के असीम द्विवेदी, आभा द्विवेदी, तुलारामबाग के अजय राय ने बताया कि एनटीईएस में प्रयागघाट ही दर्शाया जा रहा है तो रेलकर्मियों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। बाद में जैसे तैसे यात्री भागते हुए प्रयाग पहुंचे। एनटीईएस में हुई गड़बड़ी को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे और क्रिस से कहा जाएगा कि वह गड़बड़ी ठीक करें। क्योंकि गंगा गोमती इलाहाबाद जंक्शन से ही चलती है। निकट भविष्य में इसे प्रयागघाट शिफ्ट नहीं किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed