फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gas pipeline will be laid from Bamhrauli to Manjhanpur

बम्हरौली से मंझनपुर तक बिछेगी गैस पाइप लाइन

Sat, 31 Jul 2021 10:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 10:07 AM IST
सार

  • एक लाख की आबादी को चूल्हा जलाने के लिए मिलेगी सस्ती पीएनजी
  • 20 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम शुरू, बेगम बाजार, सूबेदारगंज, बम्हरौली, तिवारी तालाब और पूरामुफ्ती समेत कई इलाके होंगे लाभान्वित

विज्ञापन
Gas pipeline will be laid from Bamhrauli to Manjhanpur
prayagraj news : बमरौली से पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरु किया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सस्ती, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त गैस के लिए अब बम्हरौली से मंझनपुर तक स्टील गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 42 किमी लंबी लंबी पाइप लाइन बिछाने की शुरुआत इंडियन ऑयल-अडानी गैस ग्रुप की ओर से बम्हरौली से की गई। इसी के साथ अंडरग्राउंड पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक के एक लाख से अधिक की आबादी इस परियोजना से लाभान्वित होगी। जल्द ही शहर के अन्य इलाके भी पीएनजी से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल अडानी गैस की ओर से 25 करोड़ रुपयेे की लागत से नई पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया हैै। यह पाइप लाइन बम्हरौली, बेगम बाजार, भगवतपुर, सूबेदारगंज,सल्लाहपुर, तिवारी तालाब से होकर गुजरेगी। इसके आगे पूरामुफ्ती, मूरतगंज, भरवारी से मंझनपुर तक इसे ले जाया जाएगा। इस परियोजना को लेकर अफसर उत्साहित हैं।

विज्ञापन

Gas pipeline will be laid from Bamhrauli to Manjhanpur
पीएनजी लाइन पर कार्य करती टीम - फोटो : अमर उजाला

इससे बम्महरौली से मंझनपुर के बीच की एक लाख से अधिक की आबादी के बीच से पाइप्ड नैचुरल गैस(पीएनजी) जाएगी। पीएनजी से चूल्हे जलाने के लिए फिलहाल इन इलाकों में अभी 15 हजार घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसे सबसे सत्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ईधन माना जा रहा है। यह गैस हवा से भी हल्की होने की वजह से लीकेज होने पर भी किसी तरह का खतरा पैदा नहीं करेगी। पीएनजी कनेक्शन लेने वाले मांग के अनुरूप आपूर्ति प्राप्त कर सकेंगे। मीटर भी लगा होगा और गैस चोरी की आशंका नहीं होगी।

Gas pipeline will be laid from Bamhrauli to Manjhanpur
png - फोटो : अमर उजाला
इससे आग लगने की भी आशंका न के बराबर है। अफसरों के मुताबिक पीएनजी सीधे लोगों के किचन तक आसानी से पहुंचेगी।   इसे स्मार्ट सिटी की दिशा में उठाया गया अहम कदम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे अब घटतौली और सिलेंडर फटने जैसे खतरों से भी पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। इससे पहले सिविल लाइंस के एल्गिन रोड, स्टेची रोड, क्लाइव रोड के प्रमुख अपार्टमेंट के अलावा मम्फोर्डगंज में पीएनजी कनेक्शन आवंटित किया जा चुका है। फिलहाल शहर में कुल एक हजार किमी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।

पीएनजी सबसे सस्ती और सुरक्षित गैस सुविधा है। अगर पीएनजी से जुड़े चूल्हे का स्विच कभी जल्दबाजी में खुला भी रह जाता है तो, गैस हवा में ऊपर उड़ जाएगी और किसी तरह के हादसे की आशंका नहीं रहेगी। एलपीजी की तुलना में पीएनजी आधी से भी अधिक सस्ती मिलेगी। - दानिश रिजवी, डीजीएम, इंडियन ऑयल अडानी गैस प्रालि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed