{"_id":"5f4021ac4dee344a2c287c78","slug":"ganpati-festival-from-today-temples-will-be-decorated-from-temples-to-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2020: नहीं निकलेगी बैरहना के राजा की शोभायात्रा, पहली बार हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganesh Chaturthi 2020: नहीं निकलेगी बैरहना के राजा की शोभायात्रा, पहली बार हुआ ऐसा
Sat, 22 Aug 2020 09:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Ganpati
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज गणेश चतुर्थी है। पूरे देश में गणपति बप्पा की पूजा हो रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण का असर इस त्योहार पर भी पड़ा है। यही वजह है कि इस बार प्रयागराज में बैरहना के राजा की शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही है। आपको बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिद्धि विनायक गणेश चतुर्थी पर शनिवार को शहर में आकर्षक झांकियों, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के साथ विघ्नहर्ता गणपति महोत्सव आरंभ हो जाएगा। लेकिन इस बार कोविड-19 के संक्रमण की वजह से सामूहिकता वाले आयोजनों पर रोक की वजह से पंडालों में प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना नहीं होगी। पहली बार बैरहना के राजा की बी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी, लेकिन घरों में गणपति बप्पा के दरबार सजाए जाएंगे।
मोती महल परिसर स्थित आदि ओंकार गणपति की झांकी सजाई जाएगी। इसी के साथ आदि गणेश के दरबार में 10 दिवसीय महोत्सव आरंभ हो जाएगा। इसी तरह शंकर विमान मंडपम में भी गणेश प्रतिमा का विशेष शृंगार और पूजन होगा। संगमनगरी में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गणणपति महोत्सव कहीं पांच दिन तो कहीं नौ दिन तक चलेगा। दारागंज में भी गणपति बप्पा की नयनाभिराम प्रतिमाओं के दर्शन होंगे। गणेशोत्सव की मंदिरों से लेकर घरों तक धूम मचेगी।
भादों की इस चतुर्थी पर सनातन धर्मी गणेश प्रतिमाओं की घर-घर में प्रतिष्ठापना करेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार विघ्नहर्ता गणेश का जन्म भादों माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन ही हुआ था। इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से दारागंज के अलावा उत्तराधि मठ में भी महंत राघवेंद्र आचार्य की मौजूदगी में गणेश चतुर्थी पर विविध अनुष्ठान होंगे। इस दौरान श्रद्धालु अपने जीवन के सभी संकटों के नाश के साथ ही सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना करेंगे।