फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangster rizwan injured in prayagraj police encounter

प्रतापगढ़ का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sun, 04 Oct 2020 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Gangster rizwan injured in prayagraj police encounter
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज हाईवे पर शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे शातिर अपराधी रिजवान उर्फ सद्दे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि घेरेबंदी होने पर उसने गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लग गई। प्रतापगढ़ के मानधाता का रहने वाला रिजवान बेहद शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट के मामले चल रहे हैं। सबसे ज्यादा वारदातें उसने मऊआइमा थाना क्षेत्र में की हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच गंगापार की टीम को रिजवान के बारे में जानकारी मिली थी कि वह किसी वारदात की फिराक में नवाबगंज क्षेत्र में है। शुक्रवार रात में हाईवे पर राजधानी ढाबा के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाश उधर से गुजरा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए पास में बने कट से वह विपरीत मार्ग की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


उसका पीछा किया गया। पुलिस को पीछे उसने अपनी गाड़ी सर्विस लेन पर उतारने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ा और उठकर पुलिस पर फायर करने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैरों में गोली लग गई। पास में जाकर देखा गया तो वह बदमाश रिजवान उर्फ सद्दे था। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर नवाबगंज सुरेश सिंह ने बताया कि रिजवान उर्फ सद्दे प्रतापगढ़ के मानधाता के पलहान गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शातिर लुटेरा और हत्यारा है। उसके पास से जो बाइक मिली है, वह भी चोरी की है। लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रतापगढ़ के जेठवारा से लूट के एक मुकदमे में वांटेड चल रहा था। मुठभेड़ और गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर नवाबगंज, दरोगा अजय सिंह, विश्व प्रकाश, बच्चा लाल, मनोज सिंह, विनोद दुबे और अभय सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed