फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangman death after being cut off from the train, another train ran over the dead body

अमानवीयता की हद : ट्रेन से कटकर गैंगमैन की मौत, शव के ऊपर दौड़ी दूसरी ट्रेन

Sun, 21 May 2023 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 May 2023 09:35 PM IST
सार

प्रयागराज-वाराणसी रेल मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद लापरवाही की हद तब पार हो गई जब उसके शव को ट्रैक से हटाए बिना ही एक ट्रेन और गुजार दी गई।

विज्ञापन
Gangman death after being cut off from the train, another train ran over the dead body
रेलकर्मी के शव पर से गुजरी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी रेल मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके बाद लापरवाही की हद तब पार हो गई जब उसके शव को ट्रैक से हटाए बिना ही एक ट्रेन और गुजार दी गई। घटना की सूचना पाकर सरायइनायत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसआरएन में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।



विज्ञापन


 

प्रयागराज-वाराणसी रेलवे मार्ग पर रविवार को झूंसी-रामनाथ रेलवे स्टेशन के बीच शाम को तीन बजे पेट्रोलिंग कर रहे गैंगमैन योगेंद्र प्रताप सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। योगेंद्र पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में कार्यरत थे। गैंगमैन की ड्यूटी कीमैन की अनुपस्थिति में ट्रैक पेट्रोलिंग पर लगाई गई थी। गैंगमैन की मौत के बाद भी उसके शव को ट्रैक से नहीं हटाया गया और विभूति एक्सप्रेस को उसी ट्रैक से गुजार दिया गया। घटना को लेकर रेलकर्मियों में आक्रोश पैदा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र पोल नंबर 316-26 के बीच ट्रैक की जांच कर रहे थे, इसी बीच वह बलिया-प्रयागराज मेमू पैसेंजर जो रामबाग स्टेशन से बलिया की ओर जा रही थी उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन घटना स्थल पर न तो जीआरपी पहुंची और न ही आरपीएफ।

साथी कर्मचारियों ने जताया आक्रोश

इसी बीच रामबाग स्टेशन से रवाना हुई विभूति एक्सप्रेस ने भी योगेंद्र के शव को रौंद दिया। इसके बाद सराय इनायत थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को रवाना किया। योगेंद्र दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। बेटे की मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हो गया।

उधर, घटना की जानकारी पर योगेंद्र के साथी कर्मचारी आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों के अनुसार गैंगमैन को प्रमोशन के बाद कीमैन बनाया जाता है। इन्हें ट्रैक की पेट्रोलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन विभाग ने लापरवाही करते हुए गैंगमैन को बिना किसी ट्रेनिंग के ट्रैक पर उतार दिया।

इसी तरह कई अन्य गैंगमैन को भी कीमैन की ड्यूटी पर जबरन भेज दिया जाता है। दूसरी ओर वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि घटना के थोड़ी देर बाद गैंगमैन का शव रेल ट्रैक से हटा दिया गया था। उसके बाद ही विभूति एक्सप्रेस को वहां से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed