फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangchart prepared on gangster act son of Mafia atiq ahmed and other

Prayagraj: माफिया के बेटे अली समेत 11 का गैंगचार्ट तैयार, लगेगा गैंगस्टर

Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 11:57 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके गुर्गों पर एक बार फिर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस ने अली समेत 11 लोगों का गैंगचार्ट तैयार कर लिया है और अब उन पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। इस संबंध में नगर जोन पुलिस की ओर से अनुमोदन के लिए फाइल आला अफसरों को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
Gangchart prepared on gangster act son of Mafia atiq ahmed and other
प्रयागराज - फोटो : संवाद

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उसके गुर्गों पर एक बार फिर शिकंजा कसने की तैयारी है। पुलिस ने अली समेत 11 लोगों का गैंगचार्ट तैयार कर लिया है और अब उन पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। इस संबंध में नगर जोन पुलिस की ओर से अनुमोदन के लिए फाइल आला अफसरों को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन

 

यह कार्रवाई करेली में अतीक के साढ़ू इमरान के भाई जीशान उर्फ जानू की ओर से लिखाए गए मुकदमे के आधार पर की गई है। 31 दिसंबर 2021 को यह मुकदमा लिखा गया था। जीशान का आरोप है कि अली ने अपने 10 साथियों के साथ आकर जेसीबी से उसकी बाउंड्री ढहा दी। साथ ही फोन पर अतीक से बात कराई। जिसमें बेशकीमती जमीन शाइस्ता के नाम लिखने या पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन

 

विरोध पर उसे व उसके रिश्तेदारों को असलहों की बट से पीटा गया। इस मामले में सात महीने तक फरार रहने के बाद अली ने 2022 में 30 जुलाई को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करेली पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजकर बताया गया है कि अतीक का बेेटा अली व उसके 10 साथी गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातें अंजाम देते हैं। इन पर गंभीर आरोपों के मुकदमे दर्ज हैं। गैंगचार्ट तैयार होने के बाद अब जल्द ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

 

गैंगचार्ट में इनका नाम

 

अली अहमद, अमन, आरिफ उर्फ कछौली, असाद कालिया, इमरान गुड्डू, आवेज उर्फ गोलू, मो. सैफ उर्फ माया, संजय सिंह, कल्लू, तालिब, फहद

 

अतीक के खिलाफ भी लगाई गई थी चार्जशीट

 

इस मामले में अतीक अहमद का नाम विवेचना में प्रकाश में आया था और उसके खिलाफ चार्जशीट भी लगाई गई थी। घटना के वक्त वह अहमदाबाद जेल में बंद था, लेकिन वादी का आरोप था कि उसने फोन पर उसे धमकाया और रंगदारी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed