Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganganagar police gave 101 people their lost mobile phones, faces lit up

Prayagraj : गंगानगर पुलिस ने 101 लोगों को दिया उनका खोया मोबाइल, खिले चेहरे

Mon, 13 Oct 2025 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Oct 2025 05:29 PM IST
सार

गंगानगर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुम हुए 101 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल की कीमत तकरीबन 31.42 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Ganganagar police gave 101 people their lost mobile phones, faces lit up
गंगानगर में खोए हुए मोबाइल किए गए वापस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगानगर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुम हुए 101 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर सोमवार को वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल की कीमत तकरीबन 31.42 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पिछले कई महीने से मोबाइल के गुम होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस-सेल गंगानगर प्रभारी उप निरीक्षक सुखचैन तिवारी, हेड कांस्टेबल रबीश चंद्र यादव, अगंद गिरी आदि टीम ने मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए कॉल रिकाॅर्डस, सीसीटीवी, सीईआईआर पोर्टल और लोकेशन ट्रैकिंग का इस्तेमाल कर फोन का पता लगाया और फिर डाटा के साथ वास्तविक स्वामियों को मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन

तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर दें जानकारी-डीसीपी

डीसीपी ने लोगों से अपील किया कि भविष्य में गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल रशीद, पहचान पत्र के साथ शिकायत दर्ज कराए। दस्तावेज अपलोड होने पर आपकी ओर से दिए गए मोबाइल नंबर पर रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। भविष्य में अगर किसी ने आपका मोबाइल फोन इस्तेमाल किया तो मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। जिसे संबंधित थाने के माध्यम से रिकवर कर आपको सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed