{"_id":"5f4bf7838ebc3eaad348c0f7","slug":"ganga-yamuna-water-level-news-allahabad-news-ald2849429200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा मंडराया
Mon, 31 Aug 2020 02:20 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
गंगा-यमुना में बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। गंगा-यमुना केजलस्तर में रविवार को फिर वृद्धि शुरू होने से कछारी इलाके बाढ़ के मुहाने पर आ गए। देर शाम गंगा हनुमान मंदिर के सामने वाले पार्क की सड़क पर आ गई। उधर, हरिहर गंगा आरती स्थल पर दो फीट तक पानी आने से चिंता बढ़ गई। रामघाट, काली घाट, दशाश्वमेध घाटों के ऊपर गंगा बहने लगी है। शनिवार की रात को स्थिर हुई गंगा-यमुना का वेग रविवार को फिर बढ़ने लगा।
सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक रात आठ बजे गंगा फाफामऊ में 80.35 मीटर पर और छतनाग में 79. 28 मीटर पर पहुंच गईं। इसी तरह नैनी में यमुना 79.91 मीटर पर बहने लगीं। दोनों नदियों के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने से कछारी इलाकों में अब पानी किसी भी समय प्रवेश कर सकता है। इस दिन बांधों से फिर 4.24 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ दिया गया। हरिद्वार से 73.674 क्यूसेक, नरोरा से 83,374 क्यूसेक और कानपुर से 2.66 लाख, 953 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।