फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga , Yamuna created for the sanctity of human Sririnkla

गंगा, यमुना की पवित्रता के लिए बनाई मानव शृृंखला

Sun, 31 Jan 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganga , Yamuna created for the sanctity of human Sririnkla

गंगा एवं यमुना की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने, पॉलिथिन का प्रयोग न करने और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को संगम क्षेत्र में मानव शृृंखला बनाकर शपथ दिलाई गई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, सेना, पुलिस, सिविल डिफेंस, आरएसएस, कल्पवासी, साधु, संतों के साथ बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस मौके पर डीएम संजय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा था, उसको पूरा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से प्रयास करना होगा। 

विज्ञापन

उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं के निर्वहन पर भी जोर दिया। डीएम ने लोगों को मतदाता बनने और मतदान का प्रयोग करने के लिए भी शपथ दिलाई। इस दौरान गायिका तृप्ति शाक्या ने भजन की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एसएसपी केएस ईमैनुएल, सीडीओ अटल कुमार राय, एडीएम सिटी गंगा राम गुप्ता, डीएम एसके शर्मा, मेलाधिकारी हरिओम शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासन के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed