फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga water is the name of life force containing medicinal elements: Champat Rai

औषधीय तत्व समेटे जीवन शक्ति का नाम है गंगा जल : चंपत राय

Fri, 19 Feb 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ganga water is the name of life force containing medicinal elements: Champat Rai
prayagraj news : चंपत राय - फोटो : prayagraj
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विश्व में हर एक जल की एक्सपायरी तिथि होती है लेकिन गंगा जल ही एकमात्र ऐसा जल है जो कभी खराब नहीं होता।  गंगा जल औषधीय तत्व समेटे जीवन शक्ति का नाम है। इसीलिए इसे हम गंगा मां कहकर पुकारते हैं। चंपत राय ने यह बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र की ओर लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही। 
विज्ञापन


परेड ग्राउंड स्थित विश्व हिंदू परिषद शिविर में लगी प्रदर्शनी  के उद्घाटन के बाद चंपत राय ने कहा कि संपूर्ण भारतीय समाज को गंगा की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। गंगा समग्र के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक दोनों तटों पर बसे नगरों एवं गांव के लोगों की ओर से गंगा की रक्षा के लिए चलाए जाने वाले एक बड़े अभियान का नाम गंगा समग्र है।  
विज्ञापन


कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संतों के संकल्पों को पूरा करने का काम गंगा समग्र कर रहा है । उत्तर प्रदेश में बदायूं से बलिया तक गंगा के दोनों तटों पर प्रतिदिन आरती करने की योजना सराहनीय  है । उन्होंने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल को भी याद किया। कहा कि उनके दो ही सपने थे, पहला राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण और गंगा का निर्मलीकरण।  पहला सपना पूरा होने जा रहा है दूसरा भी सब के सहयोग से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी ने अपने  उद्बोधन में निर्मल गंगा के लिए गंगा समग्र की योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया। गंगा समग्र के केंद्रीय महामंत्री डॉ. आशीष गौतम ने अतिथियों का परिचय कराया तथा  संचालन क्षेत्र संयोजक चिंतामणि सिंह ने किया। इस अवसर पर  गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन सचिव मिथिलेश नारायण, संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह,  प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, मोहन सिंह, अशोक उपाध्याय, डॉ. मुरारजी त्रिपाठी, अश्विनी मिश्रा, डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गौरव जायसवाल, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। 

 

गंगा के संरक्षण के लिए बनेगा रोड मैप

गंगा समग्र की 19 और 20 फरवरी को विहिप शिविर में होने वाली बैठक में  अविरल-निर्मल गंगा के लिए नई कार्ययोजना बनने की उम्मीद है। इस दौरान गंगा समग्र के अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। संघ प्रमुख इस बैठक में 20 फरवरी को शिरकत करेंगे। गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन सचिव मिथिलेश नारायण ने बताया गंगा समग्र कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शुक्रवार दोपहर तीन बजे शुरू होगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। इस सत्र में संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी मार्गदर्शन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed